Republic Day Recipe: तिरंगा मिठाई बनाने का आसान तरीका क्या है? तीन रंगों की ब्रेड से घर पर ऐसे बनाएं देशभक्ति से भरपूर स्वादिष्ट मिठाई

Tiranga Bread Recipe: 26 जनवरी के दिन आप तिरंगा मिठाई बनाकर देशभक्ति का लुत्फ उठाएं. मिठाई बनाने के लिए आप ब्रेड का इस्तेमाल कर सकते हैं. ब्रेड से मिठाई बहुत ही स्वादिष्ट बनती है, बस आपको सही रेसिपी मालूम होनी चाहिए. 

Tiranga Bread Ki Mithai Banane Ki Aasan Recipe

ब्रेड से तिरंगा मिठाई कैसे बनाएं? Image Credit- Shutterstock

Tiranga Bread Sweet Recipe: गणतंत्र दिवस पर हर तरफ अलग ही माहौल होता है. पूरा देश तिरंगे के रंग में रंगा नजर आता है. ऐसे में अगर आप चाहें तो खाने को भी तिरंगे के रंग में रंग सकते हैं. आप मार्केट से खरीद सकते हैं, लेकिन सबसे अच्छा रहेगा कि आप घर पर ही कुछ मीठा तैयार करें. घर पर बनाने का एक फायदा यह होगा कि आप डिश को तिरंगे के रंग में रंग सकते हैं और इसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. आप ब्रेड की मदद से मिठाई तैयार कर सकते हैं. इसकी मिठाई ना सिर्फ देखने में खूबसूरत लगेगी, बल्कि स्वाद भी अच्छा लगेगा. आइए इस लेख में जानते हैं कि कैसे ब्रेड से स्वादिष्ट मिठाई तैयार की जा सकती है. 

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रेड से तिरंगा मिठाई कैसे बनाएं? | Tiranga Bread Ki Mithai Banane Ki Aasan Recipe

सामग्री 

  • ब्रेड- 6
  • दूध- 2 कप
  • चीनी- स्वादानुसार या आधा कप
  • घी- आधा कप
  • इलायची पाउडर- 1 चम्मच
  • केसर- 10
  • हरा फूड कलर- आधा छोटा चम्मच
  • बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स- सजाने के लिए  
  • टूटी-फ्रूटी- जरूरत के हिसाब 

विधि

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर ब्रेड के किनारे काटें और स्लाइस को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर रख लें.
  • अब एक पैन या कड़ाही को गैस पर रखें और हल्की आंच पर घी लगाकर ब्रेड को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक भून लें. ब्रेड को सेंकने के बाद दूध और चीनी डालें.
  • हल्की आंच पर दूध को लगातार चलाते हुए पकाएं. इस दौरान इसमें इलायची पाउडर भी डाल दें. अगर आप चाहें तो नारियल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
  • जब दूध गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद कर दें. इस मिश्रण को तीन हिस्सों में बांटना हैं और पहले में केसर और दूसरे में ऑरेंज फूड मिलाकर रखें. बाकी तीसरा सफेद ही रहने दें.
  • अब किसी एक ट्रे में ब्रेड को रखकर एक तरफ केसर और दूसरी तरफ हरा रंग डालें. बीच का हिस्सा सफेद छोड़ दें और ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डालकर रख दें. 
  • बस आपकी मिठाई बनकर तैयार है, जिसे ऊपर से नारियल डालकर सर्व किया जा सकता है. 

इसे भी पढ़ें- Dinner Recipe: सुबह की बची हुई शकरकंद से तैयार करें मुलायम पूरी, यहां जानिए आसान रेसिपी स्टेप बाय स्टेप

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ