Relationships Tips: क्या आप भी अपने एक्स पार्टनर को देना चाहते हैं दूसरा मौका? जान लें ये संकेत

Relationships Tips: अगर आपका भी एक्स पार्टनर मांफी मांगते हुए अपने लिए दूसरा मौका मांग रहा है, तो कोई भी फैसला लेने से पहले यहां दिए गए कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें।  

Relationships Tips

Relationships Tips

Relationships Tips: जब आपका कोई एक्स साथी आपके पास आता है और चीजों को सही करने के लिए दूसरा मौका मांगता है, तो आपके मन में सवाल ये उठता है कि उस समय क्या किया जाए? यह संभव है कि आप हैरान हो जाएं। आपको लगता है कि आप उनके बिना जीवन जीने के आदी हो रहे थे और वे फिर से माफी मांगने के लिए आ जाते हैं। क्या आपका भी दिल चीजों को एक और मौका देने, अपनी समझदारी को बनाए रखने और अपने एक्स साथी की मांगों के आगे  झुकने के बीच उलझा हुआ है। ऐसी स्थिति से निपटना हमेशा मुश्किल होता है। आइए यहां जानते हैं कि ऐसे में आपको किन बातों को ध्यान में रखते हुए फैसला लेना चाहिए।

विज्ञापन

क्या वे अपनी गलतियों को स्वीकार करते हैं?

आपका एक्स साथी को दूसरा मौका मिलना चाहिए, इसका एक संकेत यह है कि जब वे पूरी तरह से स्वीकार कर लेते हैं कि उन्होंने जो  गलतियां की हैं  वह सही नहीं था। अगर आपके पूर्व साथी को इस बात की जानकारी नहीं है कि उन्होंने अतीत में क्या गलत किया है, तो उन्हें दूसरा मौका देने का कोई मतलब नहीं है। लेकिन अगर वे इस बात को पूरी तरह से समझ पाते हैं कि उन्होंने कहां गलती की है, तो ये इस बात का संकेत है कि आपके एक्स साथी इस बारे में गहराई से सोच-विचार कर आपके पास आए हैं।

विज्ञापन

क्या वह सच में सब ठीक करना चाहते हैं?

विज्ञापन

अगर आप ये देखते हैं कि आपका एक्स पार्टनर फिर से साथ आने और चीजों को ठीक करने के बारे में सोच रहा है, तो यह एक पॉजिटिव संकेत है। अगर आप उनमें पश्चाताप की भावना और साथ ही जवाबदेही की भावना देखते हैं, तो आप उन्हें दूसरा मौका देने पर विचार जरूर करें।

वे फिर से कोशिश करने को तैयार हैं?

अगर आपको अपने एक्स पार्टनर से बात करने के बाद यकीन हो जाता है कि वे सही रास्ते पर चलने के लिए तैयार हैं। इसके साथ ही कोशिश करेंगे और चीजों को सही जगह पर लाएंगे, तो उन्हें दूसरा मौका देने की कोशिश करना फायदेमंद हो सकता है। जब तक आपको अपने एक्स पार्टनर पर पूरी तरह से भरोसा न हो तब तक कोई भी फैसला न लें।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ