---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

Relationship Tips: तमन्ना भाटिया ने बताए टूटते रिलेशनशिप के कारण, जानें कपल्स को क्या दी सलाह

Relationship Tips: लंबे समय तक रिलेशनशिप को निभाना आसान नहीं है... ये बात बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया को बहुत ही कम उम्र में समझ आ गई थी। दरअसल, हाल ही में तमन्ना ने रिलेशनशिप और ब्रेकअप को लेकर अपनी भावनाएं साझा की हैं। साथ ही कपल्स को रिलेशनशिप टिप्स भी दी है, जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

Relationship Tips: बॉलीवुड और साउथ एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया पिछले कुछ समय से अपने बेहतरीन काम के साथ-साथ विजय वर्मा संग अपने रिलेशनशिप को लेकर भी चर्चाओं में बनी हुई हैं। तमन्ना और विजय की जोड़ी, इस समय बॉलीवुड की मोस्ट लव्ड जोड़ियों में से एक है। तमन्ना ने हाल ही में एक पॉडकास्ट शो में रिलेशनशिप और पास्ट रिलेशनशिप से ली सीख के बारे में कुछ खुलासे किए हैं, जो आज के कपल्स के लिए बड़े काम आ सकते हैं। चलिए जानते हैं तमन्ना द्वारा दी गई रिलेशनशिप टिप्स के बारे में।

तमन्ना ने दिल टूटने पर क्या कहा?

तमन्ना ने बताया कि उनका दिल छोटी उम्र में टूटा था, जिससे उन्होंने बहुत कुछ सीखने को मिला। उन्होंने कहा कि, ‘कैसे वो उस समय अपने ब्रेकअप को इतनी अहमियत दे रही थी, जिसके चलते उन्होंने कई अवसरों को ठुकरा दिया। जो उन्हें शायद और जल्दी सफल बना सकते थे।’ इस बात से उन्होंने कपल्स को ये बताना चाहा है कि कोई भी शख्स आपकी और आपकी जिंदगी की बुलंदियों के बीच नहीं आना चाहिए।

---विज्ञापन---

झूठ से बनाएं दूरी

तमन्ना बताती हैं कि किसी भी रिश्ते में झूठ एक रेड फ्लैग साइन है। छोटे-मोटे झूठ रिश्ते को खराब करते हैं। उन्होंने अपनी फिल्म को लेकर बताया कि, अगर कोई मुझे मेरी खराब फिल्म को अच्छा बताता है, तो वो शायद सही होगा। मगर ये उनके लिए खराब इसलिए है क्योंकि अगर पार्टनर आपकी गलती न गिनवा पाए, तो वह रिश्ता कभी भी गहरा नहीं होता है। ऐसा रिश्ता ज्यादा समय के लिए नहीं टिकता है।

ये भी पढ़ें- कितना फैट बढ़ने से होता है Fatty Liver, जानिए शुरुआती संकेत 

---विज्ञापन---

पैसों को लेकर रहें सावधान

तमन्ना ने बताया कि रिश्ता कभी एक के ऊपर हावी नहीं होने चाहिए। बात चाहें फिर पैसे या खर्चों की ही क्यों न हो। वह कहती हैं, अगर सिर्फ एक पार्टनर ही पैसे खर्च करता रहेगा, तो इससे आपके रिश्ते पर गलत प्रभाव पड़ेगा। रिश्ते में दोनों की अहमियत और जगह बराबर होनी चाहिए। उन्होंने कपल को सावधान होने के लिए बोला कि अगर आप सिर्फ अपनी तरफ से कुछ कर रहे हैं और सामने वाले में कुछ देने की उम्मीद नहीं है, तो ऐसे रिश्तों को खत्म कर देना ही बेहतर है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Raj Shamani (@rajshamani)

---विज्ञापन---

आत्मनिर्भर बनें

इसी के आगे उन्होंने कपल्स को कहा कि आत्मनिर्भर बनें। कोई आपके पास आकर आपका ख्याल रखे, ऐसी उम्मीद किसी से भी नहीं करनी चाहिए। यहां तक कि अपने पार्टनर से भी नहीं रखें।

ये भी पढ़ें- 50 साल की रिसर्च, वैज्ञानिकों ने नया ब्लड ग्रुप खोजा, जानें किन-किन के लिए फायदेमंद?

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Sep 19, 2024 05:33 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola