Relationship Tips For Married Couples: पति-पत्नी का रिश्ता विश्वास की एक नाजुक डोर से बंधा होता है। दोनों में से कोई भी अगर इस नींव को पार करता है, तो इससे रिश्ता डगमगाने लगता है। यहां तक कि उनके बीच दूरियां भी आने लगती हैं। वहीं जब पत्नी को अपने रिश्ते में अकेलेपन का एहसास होता है या फिर उसे खुशी नहीं मिल रही होती है, तो ऐसे में वो दूसरा विकल्प ढूंढने की कोशिश करती हैं। किसी अन्य व्यक्ति के प्रति लगाव होना या उनकी तरफ अट्रैक्ट होना ऐसी परिस्थिति बन सकती है। अगर आपकी पत्नी भी किसी पराए मर्द पर दिल हार बैठी है या उनकी तरफ अट्रैक्ट हो रही हैं, तो ऐसी स्थिति में आपको क्या करना चाहिए चलिए जानते हैं।
बातें करें
अगर आपकी पत्नी पराए मर्द पर दिल हार बैठी है, तो ऐसे में सबसे पहले उन्हें प्यार से समझाए। अगर आपको अपना रिश्ता बचाना है, तो उनसे बात करें। बात करने से बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान मिल सकता है।
ये भी पढ़ें- Relationship Tips: संबंध बनाने से पहले लड़कियां देती हैं ये 5 इशारे, इस तरह करें पहचान
समय बिताएं
किसी भी रिश्ते को अगर आपको लंबे समय तक बनाए रखना है, तो इसके लिए जरूरी है कि आप उस रिश्ते को और उस रिश्ते से बंधे पार्टनर के साथ समय बिताएं। कई बार समय न देने से रिश्ते में दूरियां आने लगती हैं। अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को बैलेंस करने की कोशिश करें।
उनकी बात सुनें
ज्यादातर रिश्ते इस वजह से भी टूटते हैं क्योंकि पति अपनी पत्नी की बातों को ध्यान से नहीं सुनते हैं। अपनी जिंदगी से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले उनकी राय नहीं लेते हैं। अगर आप भी यही गलती कर रहे हैं, तो जल्द से जल्द अपनी इस गलती को सुधार लें। रात में सोने से पहले उनका दिन कैसा रहा, उन्हें कोई परेशानी तो नहीं हुई आदि-आदि। इन सभी चीजों के बारे में बात करें।
घूमने जाएं
आमतौर पत्नियों की शिकायत होती है कि उनके पति उनके साथ कहीं बाहर घूमने नहीं जाते हैं। ऐसे में उन्हें जिस तरफ से इंपॉर्टेंस मिलती है, वो उस तरफ खींची चली जाती हैं। इसलिए जरूरी है कि महीने में कम से कम एक या दो बार आप अपने पार्टनर के साथ पूरा दिन बिताएं।
रोमांस
माना जाता है कि रोमांस से रिश्ते में प्यार बना रहता है। साथ ही रिलेशनशिप मजबूत होता है। इसलिए अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिताएं। उन्हें डेट पर लेकर जाएं। उनकी पसंद का खाना खुद बनाएं। उन्हें गिफ्ट दें। इन छोटी-छोटी चीजों से ही रिश्ते में गहराई आती है।
ये भी पढ़ें- रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए अपनाएं ये ज्योतिष टिप्स, कभी नहीं आएगी दूरियां!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
1 hr agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
10 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
10 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
11 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
12 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
13 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
13 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
1 day agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines