News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Relationship Tips: किसी भी रिश्ते की डोर सिर्फ प्यार और विश्वास से बंधी रहती है। जिस रिश्ते में इन चीजों की कमी होती है, वे रिश्ते लंबे समय तक नहीं चल पाते हैं। ऐसे रिश्तों दरार पड़ने लगती है और झगड़े बढ़ने लगते हैं। इसके बाद एंट्री होती है धोखे की। हालांकि सोशल मीडिया के इस जमाने से प्यार में धोखा तो आम बात हो गई है, लेकिन जो सच्चा प्यार करते हैं, उनके लिए ये धोखा मौत से कम नहीं होता है।
ऐसे में अगर आप लड़के हैं तो आपको और भी काफी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बेसिकली देखा ये गया है कि लड़के अपनी फीलिंग्स को दूसरों के सामने एक्प्रेस नहीं कर पाते हैं। इस कारण उनके लिए धोखे को पचा पाना मुश्किल होता है। The Truth: An Uncomfortable Book About Relationships किताब में नील स्ट्रॉस ने रिश्तों, धोखेबाजी, और मानवीय व्यवहार के कठिन पहलुओं पर गहरी चर्चा की है। इस किताब में उन्होंने धोखेबाजी के संकेतों पर विचार किया है और यह बताया है कि कैसे हम इन संकेतों को पहचान सकते हैं। इसके चलते हम आपको 5 ऐसे साइन बताने जा रहे हैं, जो अगर आपको अपने पार्टनर में दिखें तो सतर्क हो जाएं। जिससे आपको अगर धोखा भी मिले भी तो उसके लिए आप पहले से ही प्रिपेयर हो सकें।
रिश्तों में प्राइवेसी का ख्याल रखना लड़के और लड़की दोनों की जिम्मेदारी होती है। इसका मतलब ये बिल्कुल भी नहीं होता है कि आप अपने पार्टनर का फोन कभी भी नहीं देख सकते हैं। अगर आपकी गर्लफ्रेंड हमेशा आपको अपना फोन दिखाने से मना करती हो और अपना पासवर्ड छुपाकर रखती हो तो समझ लें कि आपको धोखा मिल सकता है।
अगर आपकी गर्लफ्रेंड किसी और लड़के के सामने आपको अपना बॉयफ्रेंड न बताए या फिर खुद को कमिटेड बताने के कतराए। इसके साथ ही आपको भी रिलेशनशिप के बारे में किसी को बताने से मना करे तो समझ लें कि आपसे बैटर की तलाश जारी है।
अगर कोई लड़की आपके पैसों को अपना न मानें और खूब फिजूल खर्ची कराए तो समझ लें कि वो आपके प्रति सीरियस नहीं है। शॉपिंग करना लड़कियों को पसंद होता है, लेकिन शॉपिंग के साथ ही अपने बॉयफ्रेंड की पॉकेट का भी ख्याल रखना उनकी जिम्मेदारी होती है। अगर आपकी गर्लफ्रेंड आपकी पॉकेट का ध्यान न रखते हुए खर्च करती है तो ये आपके लिए रेड फ्लैग हो सकता है।
गर्लफ्रेंड को आपकी बातों और फीलिंग्स को सुनने में कोई दिलचस्पी नहीं है तो जान लें कि ये प्यार नहीं है। अगर कोई लड़की आपकी फीलिंग्स को नहीं समझती है तो वो आपसे प्यार तो नहीं करती है। ऐसी लड़की आगे चलकर आपसे दूर भी जा सकती है।
जब भी आप कॉलेज या ऑफिस जाते हैं तो वहां आपको रोज नए लोगों से मिलना होता है। वहां कई बातें और घटनाएं होती हैं। इसके बारे में आप अपनों से चर्चा करते हैं। अगर आपकी गर्लफ्रेंड अपने ऑफिस या कॉलेज की बात आपसे शेयर नहीं करती है और आपका रिश्ता सिर्फ मूवी देखने और साथ घूमने या शॉपिंग तक ही सीमित है तो समझ लें कि दाल में कुछ काला है।
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें-Relationship Tips: इन लड़कों पर मरती हैं लड़कियां, तुरंत एक्सेप्ट कर लेती हैं प्रपोजल!
न्यूज 24 पर पढ़ें लाइफस्टाइल, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।