हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

रिलेशनशिप में रहने वाले ज्यादा खुश या सिंगल? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

Relationship Tips: एक नई रिसर्च में पाया गया है कि रिलेशनशिप में रहने वाले लोग सिंगल लोगों से ज्यादा खुश हैं क्योंकि वे अधिक संतुष्ट हैं। आइए समझते हैं इसके पीछे का कारण।

विज्ञापन

Relationship Tips: अक्सर लोग कहते हैं कि जो लोग सिंगल या जीवन में अकेले रहते हैं, वे रिलेशनशिप वालों से ज्यादा खुश रहते हैं। इसके पीछे की वजह यह होती है कि उन लोगों को अलग से अपने पार्टनर या किसी के लिए भी समय निकालने की जरूरत नहीं पड़ती है। पहले सिंगल  लोगों की सोच ऐसी होती थी कि उन्हें रोक-टोक के लिए भी कोई नहीं होता है। मगर एक हालिया रिसर्च कुछ और बताती है, दरअसल इवोल्यूशनरी साइकोलॉजिकल साइंस में प्रकाशित एक रिपोर्ट की मानें तो, संतोषजनक रिश्तों में रहने वाले व्यक्ति, लाइफ में अकेले रहने वालों से ज्यादा खुश हैं। इसके पीछे की वजह इमोशनल सपोर्ट है, जो कि सिंगल लोगों को प्राप्त नहीं होता है।

सिंगल रहने के पॉजिटिव पॉइंट्स

एक्सपर्ट्स की मानें तो सिंगल लोग अपनी स्वतंत्रता, आत्मनिर्भरता और पर्सनल हैपिनैस में ज्यादा संतुष्ट होते हैं। उन्हें किसी और पर निर्भर रहने की बजाय सेल्फ लव, अपने शौक और करियर पर ध्यान केंद्रित करने के अवसर भी ज्यादा मिलते हैं। यही नहीं, वे अपनी मेंटल हेल्थ और करियर ग्रोथ पर भी ज्यादा ध्यान दे पाते हैं, जिससे उन्हें जीवन में और भी ज्यादा सैटिसफैक्शन मिलती है।

ये भी पढ़ें- इन तीन सस्ते फल से विटामिन बी-12 की कमी होगी पूरी

विज्ञापन

क्या कहती है रिसर्च?

यह शोध चीन, मिस्र, ग्रीस, जापान और यूके सहित 12 देशों के 6,338 लोगों के साथ की गई थी। पार्टिसिपेंट्स को विभिन्न संबंध स्थितियों का प्रतिनिधित्व करते हुए रिलेशनशिप वाले, शादीशुदा, खुद की मर्जी से अकेले रहने वाले और जो लोग पार्टनर चाहते हैं, लेकिन उसे पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, और हाल ही में सिंगल हुए लोग शामिल थे। रिसर्च में पाया गया, जो लोग शादीशुदा हैं या हेल्दी रिलेशनशिप में हैं, वे मेंटली स्ट्रॉन्ग हैं। जीवन से संतुष्ट हैं और काफी खुश भी हैं, क्योंकि वे जीवन के कठिन दिनों में अकेले नहीं है। उनके पास ऐसा साथी है, जो उनकी भावनाओं को समझ पा रहा है। इसके अलावा, पार्टनर होने का फायदा यह भी है कि उन लोगों के पास एक ऐसा इंसान है, जिसके साथ वे जिंदगी के मधुर पलों को यादगार बना सकते हैं।

सिंगल क्यों दुखी?

वहीं, दूसरी ओर जो लोग अकेले रहते हैं, वे अपनी चिंताओं में ही दिन-रात गुजार देते हैं। इन्हें  भावनात्मक संघर्षों का सामना अकेले करना पड़ता है, जिसमें उदासी, अकेलेपन और जिंदगी में फन और एंजॉयमेंट कम होती है। वहीं, जिनके हाल ही में ब्रेकअप हुए हैं, वे भी इस बात से इत्तेफाक रखते हैं कि रिलेशनशिप के दौरान वे ज्यादा खुश और संतुष्ट थे, मगर कुछ कारणों के चलते अलग होने को मजबूर हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी के पहले वीक में क्या-क्या होता है?

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola