हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Relationship Tips: इन 3 कारणों से डैमेज होती है महिलाओं की मैरिड लाइफ

Relationship Tips: शादी के बाद लड़कियां नए घर में, नए परिवार में अपनी नई जिंदगी शुरू करती हैं। सबके लिए यह आसान नहीं होता है, लेकिन कुछ लड़कियां अच्छे से अपनी मैरिड लाइफ की शुरुआत करती हैं तो वहीं कुछ को काफी मुश्किलों का सामना भी करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में कई बार महिलाओं की शादीशुदा जिंदगी भी खराब हो जाती है।

विज्ञापन
Relationship Tips

Relationship Tips: शादी का बंधन एक पवित्र बंधन होता है। लड़का और लड़की के बीच प्यार का यह संबंध दो नए परिवारों के साथ भी शुरू होता है। शादी के बाद लड़कियों को अपना घर छोड़कर ससुराल आना होता है। वहां, वे अपने पति के अलावा घर के अन्य लोगों को खुश करने के लिए प्रयास करती रहती हैं क्योंकि उन्हें इस नए परिवार में खुशी-खुशी एडजस्ट करना होता है। मगर कई बार शुरुआत में तो सब अच्छा होता है लेकिन कुछ समय गुजरने के बाद लड़की को घर में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है जिस कारण उसके और उसके पति के बीच का संबंध बिगड़ने लगता है। ऐसा तब होता है जब उन्हें घर में इन 3 लोगों से सामना करना पड़ता है।

इन 3 लोगों के सही न होने से खराब हो जाती है मैरिड लाइफ

1. चुगलखोर सासू मां- कुछ सासों को चुगली करने की खराब आदत होती है। दरअसल, कुछ महिलाओं को चुगली की लत होती है। वे अपने आस-पास की लड़कियों की भी खूब चुगलियां करती हैं। ऐसे में जो सास होती है, उन्हें भी बहू की हर छोटी-बड़ी बात का दुनिया के सामने ढिंढोरा पिटना पसंद होता है। वे समाज में उसके पति, परिवार से लेकर बाहर के लोगों के बीच भी ऐसा करने से नहीं डरती हैं।

ये भी पढ़ें- Vitamin B-12 Benefits: शरीर के लिए क्यों जरूरी यह विटामिन?

2. शातिर ननदें- कई बार लड़के की बहन भी बड़ी चालाक होती है और वह भाई-भाभी के बीच कलेश करवाने से पीछे नहीं हटती है। जबकि कहते हैं कि भाभी और ननद का रिश्ता बहनों जैसा होता है और वे ससुराल में पक्की सहेली होती हैं। मगर कुछ ननदें ऐसी नहीं होती हैं। जहां ऐसी ननद होती है, वहां नई शादीशुदा महिला का एडजस्ट करना मुश्किल हो जाता है।

photo credit-freepik

3. पति का बाहर भी रिश्ता- कुछ पतियों का बाहर यानी एक्सट्रा मेरिटल अफेयर भी होता है। कोई भी पत्नी अपने पति का बाहर दूसरी औरत संग रिश्ता बर्दाश्त नहीं कर सकती है। एक्सट्रा मेरिटल अफेयर पति-पत्नी के रिश्ते को खराब करने वाला सबसे बड़ा कारण है। ऐसा विश्वासघात महिला को भावनात्मक रूप से तोड़ देता है।

ये भी पढ़ें- Gall Bladder Stone होने के संकेत देते हैं ये 3 बदलाव

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें