Relationship Tips: मिनटों में पहचान लेंगे पार्टनर का झूठ! ये हैं गजब की 5 टिप्स

Relationship Tips: किसी भी रिश्ते में भरोसा सबसे जरूरी होता है। भरोसा कम होने की एक बड़ी वजह झूठ बोलना है। अगर आपको भी अपने साथी में कोई ऐसे संकेत दिख रहे हैं, तो अभी संभल जाइए; शायद आपका पार्टनर भी आपको झूठ बोल रहा है।

Relationship Tips

Relationship Tips: ऐसा अक्सर होता है कि हमें अपने पार्टनर पर शक होने लगता है। इसकी एक वजह यह झूठ भी होती है। कोई इंसान अपने पार्टनर से झूठ तभी बोलता है जब उस रिश्ते में भरोसे की कमी होती है। झूठ बोलना और बार-बार बोलना एक तरह से धोखा देना ही होता है, लेकिन सीधे तौर पर अपने पार्टनर पर कोई आरोप लगाना सही नहीं है। इसमें शायद आप भी गलत साबित हो सकते हैं। अगर आपको अपने पार्टनर की इस आदत को लेकर थोड़ा भी शक है, तो इस बात का पता लगा लें। वो कैसे होगा? इसका सॉल्यूशन हम आपको इस रिपोर्ट में दे रहे हैं। हम आपको ऐसी 5 टिप्स बता रहे हैं, जो आपके रिश्ते की सच्चाई को आपके सामने मिनटों में ला देगी।

विज्ञापन

कैसे पता लगाएं आपका पार्टनर आपसे झूठ बोल रहा है या नहीं?

1. आंखें चुराना

विज्ञापन

जब भी कोई पार्टनर अपने दूसरे साथी से आंखें चुराता है, तो समझ जाइए वो आपसे झूठ बोल रहा है। अगर वो झूठ बोलने में माहिर है, तो आप उनकी बातों में आसानी से फंस सकते हैं, लेकिन आपकी थोड़ी सी स्मार्टनेस आपको सच-झूठ के बारे में अच्छे से बता देगी। ऐसे लोग अक्सर दीवार या किसी और जगह देखकर आपसे बात करेंगे।

विज्ञापन

2. डिफेंसिव नेचर

झूठ बोलने वाला अक्सर अपनी बातों को साबित करने के लिए अपनी आवाज को ऊंचा कर लेता है। इनके हाव-भाव हमेशा झगड़ालू होते हैं। आपके उकसाए बिना ही या बेबुनियाद बातों पर भी गुस्सा करते हैं। ये सभी उनके पैंतरे होते हैं ताकि आप उनकी बातों में आ जाएं।

विज्ञापन

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक (Freepik)

3. पसीने छूटना

विज्ञापन

सिर्फ बिहेवियर नहीं, उनकी बॉडी भी उनके झूठ बोलने पर संकेत देती है। अगर वह कभी भी कोई बात बोलने के बाद घबराए या अपनी बात को साफ-साफ कहने में कतराए, तो समझ जाइए वो झूठ बोल रहा है। इस अवस्था में उनके पसीने छूटने लगते हैं, जो कि नॉर्मल नहीं है।

4. बात से बचना

विज्ञापन

अगर वो आपसे कुछ छुपा रहे हैं, तो हमेशा उस टॉपिक पर बात करने से भागने लगेगा या बचने लगेगा। वो हमेशा उस स्थिति से बचने के लिए फिजूल के बहाने देगा। जैसे उन्हें कोई जरूरी कॉल या काम करना है।

5. बॉडी लैंग्वेज पढ़ें

विज्ञापन

उनकी रोज की गतिविधियों पर ध्यान दें। उनके फेस पर आ रहे भाव और संकेतों को समझें। वे पहले से काफी अलग दिखेंगे। अगर वो आपसे कुछ बोलने के बाद अंत में शांत हो जाएं तो समझ जाइए वो झूठ कह रहे हैं। आपके काउंटर क्वेश्चन करने के बाद वो आपको कोई मनगढ़ंत कहानियां सुनाने लगेंगे।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ