हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

लव मैरिज सही या नहीं? जानें प्रेमानंद महाराज की खास सलाह, ऐसे मजबूत बनाए रिश्ता

Relationship Tips by Premanand Maharaj: लव मैरिज पर प्रेमानंद महाराज की सलाह। माता-पिता भी साथ दें लेकिन बच्चे आगे भविष्य की गलतियों के लिए माता-पिता को दोष न दें। जानिए, उन्होंने अपने उपदेशों के जरिए युवाओं को क्या कहा।

विज्ञापन
फोटो क्रेडिट- google

Relationship Tips by Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो अक्सर लोगों को प्रेरित करने के लिए मिल जाते हैं। महाराज जी, सेहत, रिश्ते, इंसानियत और ईश्वर से संबंधित विचारों को लोगों तक पहुंचाते रहते हैं। उनके उपदेश सुनने न सिर्फ आम लोग बल्कि बड़े-बड़े सितारे भी आते हैं। प्रेमानंद महाराज जी, अक्सर दरबार सजाते हैं, जहां लोग अपनी समस्याओं का समाधान ढूंढने के लिए उनसे सवाल करते हैं। हाल ही में, उन्होंने एक भक्त के सवाल का जवाब देते हुए बताया कि लव मैरिज करना सही है या नहीं, क्योंकि आजकल युवाओं में प्रेम विवाह पर ज्यादा विश्वास रहता है।

ये भी पढ़ें- Vitamin-D की कमी सेहत के लिए कैसे खतरनाक?

प्रेमानंद महाराज ने किया मार्गदर्शन

हालांकि, प्रेमानंद जी बताते हैं कि प्रेम विवाह गलत नहीं है लेकिन अगर आपने एक साथी चुन लिया है, तो तीसरे की तलाश में न जाएं। दो लोग अगर साथ रहते हैं, तो शारीरिक संबंध भी रहता है और फिर ब्रेकअप हो जाता है। वे कहते हैं, आजकल जो प्यार होता है वो सब दिखावटी होता है और नौटंकी होती है। लोग वासना पूरी करते हैं और फिर अलग हो जाते हैं। साथ ही, वह यह भी बताते हैं कि शरीर को तुमने समझ क्या रखा है? दोना-पत्तल समझा है क्या? जीवन चरित्र होता है, प्रेम और संबंध एक ही बार होता है। अब पूरा जीवन उनके साथ व्यतीत करो, हमें कोई परेशानी नहीं है। अगर दोनों ने शरीर का व्यय किया है, तो किसी तीसरे का चुनाव मत करो। अगर इतना होने के बाद भी दोनों लोग अलग हो रहे हैं, तो यह कैसा प्रेम विवाह है?

विज्ञापन

माता-पिता को सलाह?

लव मैरिज करने वाले युवाओं के माता-पिता को महाराज जी ने सलाह दी है कि माता-पिता उनका साथ दें। उनके पक्ष को सुने और पहले दोनों पक्षों की बातों को समझने की कोशिश करें। वे अपने बच्चों पर भरोसा करें, क्योंकि इससे उन्हें यह भी पता चलेगा कि वे सुरक्षित तो हैं? कहीं बचपने में कोई गलती तो नहीं कर रहे हैं? यदि वे गलत हैं, तो उन्हें समझाएं। उनकी परेशानियों का हल करें। महाराज जी कहते हैं कि आजकल प्यार को लेकर कोई धर्म और शास्त्र नहीं रह गया है, लिव इन या फिर बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड का रिश्ता धर्म का नहीं है। इसलिए, माता-पिता केवल यह चाहते हैं कि बच्चे सुखी रहें। माता-पिता सभी सुविधाएं कर देंगे विवाह की लेकिन आगे के परिणाम जो होंगे, वे आपके खुद के होंगे। क्योंकि आप माता-पिता की आज्ञा का पालन नहीं कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- विटामिन बी-12 की कमी की 5 बड़ी वजहें

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola