Refrigerator Disadvantages: क्या आप भी हर चीज करते हैं फ्रिज में स्टोर? तो इन फूड्स को रखने की गलती कभी न करें

Refrigerator Disadvantages: अगर आप भी सभी खाने वाली चीजों को फ्रिज में स्टोर करते हैं, तो सावधान हो जाइए, क्योंकि ये आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। यहां तक की इसे खाने से आप बीमार भी पड़ सकते हैं।  

Refrigerator Disadvantages

Refrigerator Disadvantages

विज्ञापन

Refrigerator Disadvantages: कई लोग सब्जियां और अन्य खाद्य पदार्थ के खराब होने से बचाने के लिए के लिए फ्रिज में रखते है। कुछ लोग जिन चीजों को फ्रिज में नहीं रखनी चाहिए उन्हें भी फ्रिज में स्टोर कर लेते हैं। लेकिन क्या आपको पता है  हर खाने वाले चीजों को फ्रिज में नहीं रखा जाता है। आप उन्हीं चीजों को फ्रिज में रखे जो 4 से 6 घंटे में खराब हो जाती है। अगर आप ज्या देर तक खाने को फ्रिज में रखते हैं, तो इससे उसकी की गुणवत्ता, स्वाद और रंग में कमी आ सकती है और आप इसे खाने से बीमार भी हो सकते हैं। आइए जानते हैं किन-किन चीजों फ्रिज में रखना नुकसानदायक साबित हो सकता है?

केला

Advertisment

अगर आप केले को फ्रिज में रखते हैं, तो जान लें कि इसे फ्रिज में रखने से रंग ताजगी और टेस्ट कम हो सकता है। इसलिए केले को हमेशा रूम के तापमान पर ही रखें, जो जगह सूखा और हवादार हो। अगर आप केले को फ्रिज में रखना चाहते हैं छिलका सहित रख सकते हैं। इसके केला 3 से 4 दिनों तक ताजा रहता है, लेकिन उसके बाद खराब होने लगता है।

ब्रेड

विज्ञापन

ब्रेड को फ्रिज में रखने से इसका टेस्ट बदल जाता है और सॉफ्टनेस फ्रिज में रखने से खराब हो जाती है। इसके अलावा मोल्ड और फंगस लगने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए ब्रेड को हमेशा कमरे के तापमान पर ही स्टोर करें। इसके लिए आप एयर टाइट डब्बे या कंटेनर इस्तेमाल कर सकते हैं।

शहद

विज्ञापन

शहद एक ऐसी चीज है जिसे आप सालों तक बिना फ्रिज में रखे स्टोर कर सकते हैं। लेकिन अगर आप इसे फ्रिज में रखते हैं, तो ये आपको नुकसान पहुंच सकता है। शहद में मौजूद पानी फ्रिज में जम जाता है, जो शहद के क्वालिटी को खराब करता है। साथ ही शहद में मौजूद एंजाइम फ्रिज की ठंडक से एक्टिव हो जाते हैं, जिससे शहद में फर्मेंटेशन का खतरा बढ़ जाता है।

लहसुन

विज्ञापन

कई लोग लहसुन को छिलकर फ्रिज में रख देते हैं। ऐसा करना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है, क्योंकि ये ठंडे तापमान में जल्दी खराब हो जाता है। इसमें से जड़ें निकलने लगती हैं और क्वालिटी खराब होने के साथ-साथ इसका टेस्ट भी बदल जाता है। अगर आप लहसुन को स्टोर करना चाहते हैं तो छिले हुए लहसुन को एक एयर टाइट कंटेनर में रख सकते हैं। लहसुन को 2 से 3 दिनों के लिए फ्रेश रखा जा सकता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ