Reduce weight with green tea: ग्रीन टी ने हाल ही में बहुत लोकप्रियता हासिल की है। बॉडी डिटॉक्स के लिए इसके महत्वपूर्ण लाभ हैं जिससे वजन कम होता है। ज्यादातर लोग ताजगी और हल्का महसूस करने के लिए दिन में ग्रीन टी पीने लगे हैं। ग्रीन टी में उच्च मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट, अमीनो एसिड और अन्य एंजाइम होते हैं। हालांकि, ग्रीन टी के लाभों के बारे में कुछ मिथक हैं। इस चाय में एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो आपके शरीर से अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं जिससे वजन कम होता है और इसके परिणाम एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में भिन्न होते हैं।
क्या आपका पता है लाभ पाने के लिए आपको सही समय पर ग्रीन टी का सेवन करना होगा? अगर आप चाहे कि आप दिन में किसी भी समय इसे पीने से आश्चर्यजनक परिणाम पा सकते हैं, तो यह मुश्किल है। इसलिए हम आपको एक पूरे दिन में ग्रीन टी पीने का सबसे अच्छा समय सुझाते हैं। यह आपको डिटॉक्स प्रदान करते हुए आपके शरीर और दिमाग को तरोताजा करने में मदद करेगा।
नाश्ते के बाद
सुबह आप व्यायाम करने के बाद हमेशा कुछ नाश्ता करें। फल और ओट्स जैसे फूड खाएं ताकि आपका शरीर बाद में आने वाले आहार को स्वीकार कर सके। उठकर ग्रीन टी न पिएं, इसमें कैफीन की मात्रा के कारण डिहाइड्रेशन हो सकता है। इससे एसिडिटी भी हो सकती है। इसलिए एक स्वस्थ नाश्ता करें और इसके बाद ग्रीन टी पिएं।
बिस्तर पर जाने से पहले
वजन घटाने के लिए ग्रीन टी कब पियें? सोने से दो घंटे पहले इसे पीने का सबसे अच्छा समय है। जब आप सोते हैं तो यह आपके शरीर की चयापचय दर को बढ़ाने में मदद करेगा ताकि आप रात भर में फैट बर्न कर सकें और एक फ्रेश शरीर और मन हासिल कर सकें।
और पढ़िए –Alcohol drinkers: शराब के साथ इन चीजों का भूलकर भी ना करें सेवन, यहां जानिए बेहतर ऑप्शन
व्यायाम से पहले
व्यायाम करने से आधे घंटे पहले ग्रीन टी पीने से आपके शरीर में ऊर्जा की वृद्धि होगी। आपका दिमाग तरोताजा होगा और यह वजन घटाने के लिए फैट बर्न करने में आपकी मदद करेगा।
भोजन से पहले और बाद में
ज्यादातर लोग खाना खाने के बाद ग्रीन टी पीना पसंद करते हैं। हालांकि, यह आपकी पाचन प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न कर सकता है। इसलिए आप इसे भोजन के 45 मिनट से एक घंटे पहले या बाद में ले सकते हैं।
और पढ़िए –हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
घर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
16 mins agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
3 hrs agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
3 hrs agoमहंगी साड़ी में सेफ्टी पिन से हो गए हैं छेद? बिना सिलाई ऐसे करें ठीक
4 hrs agoक्या करी पत्ते का तेल सफेद बालों को काला कर सकता है? जानिए कैसे बनाएं तेल
4 hrs agoबदलते मौसम में त्वचा पर होती है खुजली? नहाने के पानी में मिलाएं ये 2 चीजें
6 hrs agoघूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
20 hrs agoनेल एक्सटेंशन घर पर निकालने के ये हैक्स आएंगे काम, नहीं खर्चने पड़ेंगे पैसे
23 hrs agoटमाटर के पौधों पर लद जाएंगे फल, बस खाद डालते समय न करें ये गलतियां
1 day agoकरवाचौथ पर काली पड़ी पायल-बिछिया की करें सफाई, यहां जानिए तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines