सुबह की भागदौड़ में हेल्दी ब्रेकफास्ट चाहिए? ट्राई करें टेस्टी चिकन हैम सैंडविच, जानिए रेसिपी

Easy Healthy Breakfast Recipe: क्या आप भी अपने नाश्ते में कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, जो स्वाद में अच्छा हो और दिन भर एनर्जी दे. हम आपके लिए लाए हैं टेस्टी चिकन हैम सैंडविच की आसान रेसिपी, जिसे आप कुछ ही मिनटों में बना सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे?

Chicken Ham Sandwich Recipe In Hindi

घर पर कैसे बनाएं चिकन सैंडविच?

Chicken Ham Sandwich Recipe: आज की तेज रफ्तार जिंदगी में सुबह का नाश्ता अक्सर जल्दीबाजी की भेंट चढ़ जाता है. कई लोग ऑफिस या स्कूल की भागदौड़ में या तो नाश्ता छोड़ देते हैं या फिर कुछ भी अनहेल्दी खाकर काम चला लेते हैं. जबकि सही और संतुलित नाश्ता दिनभर शरीर को ऊर्जा देता है, दिमाग को एक्टिव रखता है और मूड भी बेहतर बनाता है. अगर आप भी हर सुबह सोचते हैं कि जल्दी में क्या बनाया जाए जो स्वादिष्ट भी हो और पेट भरने वाला भी, तो चिकन हैम सैंडविच आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकता है. यह रेसिपी स्वाद, प्रोटीन और ताजगी का बेहतरीन मेल है, जिसे बच्चे और बड़े सभी पसंद करेंगे. आइए जानते हैं आप इसे कैसे बना सकते हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन

किन चीजों की होगी जरूरत?

इस आसान और पौष्टिक सैंडविच को बनाने के आपको चाहिए;

विज्ञापन
  • सफेद या ब्राउन ब्रेड की 4 स्लाइस.
  • 4 स्लाइस चिकन हैम.
  • 2 बड़े चम्मच मक्खन या बटर.
  • 2 स्लाइस चीज.
  • 4 ताजे सलाद पत्ते (लेट्यूस).
  • 1-2 छोटे टमाटर, पतले कटे हुए.
  • स्वाद बढ़ाने के लिए टोमैटो सॉस या अपनी पसंदीदा चटनी.

कैसे बनाएं चिकन हैम सैंडविच?

  • सबसे पहले एक पैन या ग्रिलर गरम करें और ब्रेड पर हल्का मक्खन लगाकर उसे सुनहरा होने तक सेक लें.
  • सेकने के बाद अब हर ब्रेड स्लाइस पर थोड़ा मक्खन फैलाएं ताकि सैंडविच सॉफ्ट और स्वादिष्ट बने.
  • एक ब्रेड पर पहले सलाद पत्ता रखें, फिर टमाटर के स्लाइस सजाएं.
  • इसके ऊपर चिकन हैम की स्लाइस रखें और उसके ऊपर फिर चीज डालें.
  • चाहें तो थोड़ा सॉस या चटनी भी लगा सकते हैं.
  • अब ऊपर से दूसरी ब्रेड स्लाइस रखकर हल्का दबाएं और 3-5 मिनट तक ग्रिल कर लें ताकि चीज हल्का पिघल जाए.
  • इस तरह तैयार हो जाएगा आपका स्वादिष्ट चिकन हैम सैंडविच, जिसे आप टोमैटो सॉस या फिर अपनी किसी भी पसंदीदा चटनी के साथ खा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: मल में दिख रहा है खून? हल्के में न लें, ये हो सकती हैं गंभीर बीमारियों के संकेत

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ