Real vs Fake: घी सेहत के लिए लाभदायक होता है। घी हमारी सेहत और त्वचा दोनों के लिए फायदेमंद होता है। घी में सैचुरेटेड फैट्स होते हैं जो शरीर में पोषक तत्वों को पूरा करने का काम करते हैं। देसी घी में मिलावट लंबे समय से चल रही है। घी को घर पर बनाकर खाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है मगर सभी के लिए यह काम करना संभव नहीं हो सकता क्योंकि घी निकालना एक लम्बा प्रोसेस है। चलिए, तो फिर बाजार के घी में ही असली-नकली का फर्क ढूंढते हैं और सेहतमंद घी चुनकर खाते हैं। इन 5 तरीकों से पता लगाएं असली और नकली घी में फर्क।
इन 3 तरीकों से पहचानें असली-नकली घी
कलर टेस्ट
घी को रंग के जरिए पहचाना जा सकता है, इसके लिए आपको दो प्रकार के घी अलग-अलग कटोरियों में लेने होंगे। जिस घी का रंग पीला-पीला दिखता है, वह शुद्ध देसी घी है, वहीं जो घी सफेद रंग का होगा, वह मिलावटी और हानिकारक देसी घी है।
पानी से करें चेक
इसके लिए आपको 2 गिलास में हल्का गुनगुना पानी लेना होगा, दोनों गिलासों में अलग-अलग घी डालना होगा। शुद्ध घी आसानी से पानी में पिघल जाएगा, वहीं मिलावटी घी पानी में नीचे जाकर बैठ जाएगा, यानी वह घी नकली है। मिलावटी घी कभी भी पानी में आसानी से नहीं घुलता है।
ये भी पढ़ें- Desi Ghee Benefits: रोजाना नाक में देसी घी डालने से मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे!
आयोडिन टेस्ट
आयोडिन टेस्ट घी की पहचान करने में सबसे कारगर तरीका है। इसमें आपको 2 तरह के घी 2 अलग-अलग कटोरियों में लेने होंगे। अब दोनों घी में आयोडिन सॉल्यूशन की 2 बूंदें डालकर मिलाएं। शुद्ध और असली घी में यह आयोडिन सॉल्यूशन मिक्स हो जाएगा, मगर जो नकली और मिलावटी घी होगा, उसका रंग नीला पड़ जाएगा, इसका मतलब है कि वह घी असली नहीं है।
इसके अलावा आप घी को हथेली पर रगड़कर भी चेक कर सकते हैं। इसके लिए एक चम्मच घी को हथेली पर लेकर थोड़ा सा मसाज करें। प्योर घी आराम से पिघल जाएगा, जबकि मिलावटी घी पिघलने में ज्यादा समय लेगा।
घी खरीदते समय इन बातों का ख्याल रखें
- अगर आप पैक्ड घी खरीद रहे हैं, तो पहले किसी ट्रस्टफुल ब्रांड को चुनें।
- घी के पैकेट पर मैन्यूफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट जरूर चेक करें।
- यदि आप खुला घी खरीद रहे हैं, तो पहले ये पता करें कि घी गाय का है या भैंस का।
- खुला घी लेने के लिए उसकी महक चेक करें और हथेली पर रगड़कर चेक करने वाली टेक्नीक से घी परख सकते हैं।
ये बी पढ़ें- एनीमिया के मरीज खाली पेट कर लें यह काम, बढ़ जाएगा हीमोग्लोबिन
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
सरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
1 hr agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
3 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
3 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
3 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
6 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
21 hrs agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
21 hrs agoमेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
1 day agoब्रेकअप से महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की उजड़ जाती है जिंदगी! शोध में बताया
1 day agoबाजार के मिलावटी Butter से बचें! घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध देसी मक्खन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines