Raw Turmeric Benefits: कच्ची हल्दी का सेवन लोग खास कर के सर्दियों में करते हैं। इसमें आयरन, करक्यूमिन विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते है, जो आपके इम्यून सिस्टम और डाइजेशन सिस्टम को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है। इसके साथ ही हल्दी स्किन के लिए भी फायदेमंद होती है। हल्दी में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण सर्दी-जुकाम और खांसी से बचाता है। इसके अलावा अगर आप नेचुरल तरीके से शरीर को गर्म रखना चाहते हैं, तो आपको हल्दी का सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि आप किन-किन तरीकों से हल्दी को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
कच्ची हल्दी का अचार
हल्दी को अपनी डाइट में शामिल करने के लिए कच्ची हल्दी, नींबू और हरी मिर्च को कुछ हल्के मसालों के साथ मिक्स कर अचार बना लें। इसे आप लंच या डिनर के साथ खा सकते हैं। ये आपके शरीर को विटामिन सी के साथ एंटी ऑक्सीडेंट्स भी प्रदान करता है।
ये भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी के पहले वीक में क्या-क्या होता है? लक्षण और उपचार की शुरुआत
लड्डू या एनर्जी बॉल्स में हल्दी
सत्तू, तिल और ड्राई फ्रूट्स के साथ हल्दी मिलाकर लड्डू या एनर्जी बॉल्स बना ले और इसका सेवन आप सुबह शाम कर सकते हैं। ये एनर्जी का अच्छा सोर्स है और सर्दियों में शरीर को गर्मी देता है।
हल्दी का जूस
कच्ची हल्दी, आंवला और शहद मिलाकर एक हेल्दी जूस तैयार कर सकते हैं। ये विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो डाइजेशन सिस्टम सहित आपके हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है।
स्मूदी में हल्दी
आप अपने पसंदीदा फलों या हरी सब्जियों के साथ कच्ची हल्दी मिलाकर एक हेल्दी स्मूदी तैयार कर सकते है। ये डाइजेशन को हेल्दी रखती है और सर्दियों में मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में मदद करती है।
हल्दी वाला दूध
एक गिलास गर्म दूध में फ्रेश कद्दूकस की हुई हल्दी को पका कर मिला लें, इससे आपके शरीर को गर्माहट मिलेगी। इस ड्रिंक को आप सोने से पहले ले सकते हैं, इससे नींद अच्छी आती है और आपकी इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत रहती है।
ये भी पढ़ें- दिन में सिर्फ 30 मिनट सोने के हैं 5 फायदे, अब मत मिस करना दोपहर की झपकी
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
किचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 hr agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
3 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
17 hrs agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
20 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
21 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
21 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
23 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
1 day agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
1 day agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines