Facial For Glowing Skin: गर्मियों में चेहरा अक्सर खराब हो जाता है. पसीने के वजह से रैशेज और टैनिंग होने लगती है. इससे छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसके नुकसान ज्यादा होते हैं. इसलिए चेहरे पर निखार पाने के लिए घरेलू चीजें इस्तेमाल कर सकती हैं. कच्चा दूध उन्हीं में से एक है. इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड, प्रोटीन और विटामिन त्वचा को साफ करने, मॉइस्चराइज करने और चमक बढ़ाने में मदद कर सकते हैं. अगर आप घर पर आसान और किफायती फेशियल करना चाहते हैं तो हमारे बताए गए टिप्स मददगार साबित हो सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- नाश्ते के लिए बेस्ट है हेल्दी दही पोहा, स्वाद के साथ-साथ पाचन को रखेगा दुरुस्त
कच्चे दूध से फेशियल करने का तरीका
क्लींजिंग- सबसे पहले एक कटोरी में 3 चम्मच कच्चा दूध लें. फिर कॉटन की मदद से इसे पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं. 2 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें और फिर साफ कॉटन से पोंछ लें.
स्क्रबिंग- एक चम्मच कच्चे दूध में थोड़ा सा चावल का आटा या ओट्स पाउडर मिलाएं. इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर 5 मिनट तक हल्के हाथों से रगड़ें. इससे स्किन अंदर से साफ होगी और मुलायम होगी.
फेस मसाज- कच्चे दूध में कुछ बूंदें शहद को मिलाएं और चेहरे पर लगाकर 5 मिनट तक मसाज करें. मसाज से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो सकता है, जिससे चेहरे पर नेचुरल ग्लो नजर आ सकता है.
फेस पैक लगाएं- एक चम्मच कच्चे दूध में बेसन और चुटकी भर हल्दी मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इसे चेहरे पर 15 मिनट तक लगा रहने दें. सूखने के बाद सामान्य पानी से चेहरा धो लें.
कच्चे दूध चेहरे पर लगाने के फायदे
- स्किन को नमी देने का काम
- चेहरा साफ और फ्रेश रखना
- डेड स्किन हटाना
- स्किन को सॉफ्ट और स्मूथ बनाना
- चेहरे की हल्की टैनिंग कम करना
इन बातों का रखें ध्यान
- अगर आपकी स्किन बहुत संवेदनशील है तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें.
- दूध से एलर्जी होने पर इसका इस्तेमाल न करें.
- चेहरे पर किसी तरह का संक्रमण या घाव हो तो इसे लगाने से बचें.
इसे भी पढ़ें- कोको पाउडर से कैसे बनाएं चेहरे के लिए फाउंडेशन? यहां जानें स्टेप बाय स्टेप तरीका
संबंधित खबरें
धनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की बरसे कृपा, अपनों को भेजें ये मैसेज
41 mins agoकम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
8 hrs agoधनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, मजा हो जाएगा दोगुना
10 hrs agoदिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
1 day agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
1 day agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 day agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 day agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
1 day agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines