कोको पाउडर से कैसे बनाएं चेहरे के लिए फाउंडेशन? यहां जानें स्टेप बाय स्टेप तरीका
Homemade Foundation: फाउंडेशन मेकअप का अहम हिस्सा है. इसलिए सही फाउंडेशन का चुनाव करना जरूरी है. हालांकि, आप मार्केट से खरीदने के बजाय कोको पाउडर की मदद से घर पर नेचुरल फाउंडेशन तैयार कर सकते हैं, कैसे आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.

Ghar Par Foundation Kaise Banaye: चेहरे पर कई बार फाउंडेशन सूट नहीं करता और पूरा लुक खराब करता है. ऐसे में घर का बना हुआ मेकअप मददगार साबित हो सकता है.आप कोको पाउडर की मदद से घर पर एक आसान DIY फाउंडेशन तैयार कर सकती हैं. बता दें कोको पाउडर स्किन के रंग के अनुसार शेड एडजस्ट करने में मदद करता है और कुछ लोग इसे होममेड मेकअप रेसिपी में इस्तेमाल करते हैं. पहले लोग घर पर ही फाउंडेशन बनाकर इस्तेमाल करते थे.
फाउंडेशन बनाने के लिए क्या चाहिए?
2 / 8इसके लिए आपको कॉर्नस्टार्च या एरोरूट पाउडर, बिना चीनी वाला कोको पाउडर, दालचीनी पाउडर और कुछ बूंदें जोजोबा ऑयल चाहिए होगा. इन चीजों को अपने हिसाब से एक कटोरे में निकालकर रख लें. इसे भी पढ़ें- घर पर ऐसे बनाएं ड्राई आम पन्ना मिक्स, बार-बार आम उबालने का झंझट होगा खत्म
पहले बेस तैयार करें
3 / 8सबसे पहले एक कटोरी में कॉर्नस्टार्च या एरोरूट पाउडर डालें. यह फाउंडेशन का बेस तैयार करेगा और स्किन पर स्मूद फिनिश देने में मदद करेगा. आप कोई क्रीम भी मिला सकते हैं, जिससे यह और अच्छा बनेगा.
कोको पाउडर मिलाएं
4 / 8अब इसमें थोड़ा-थोड़ा करके कोको पाउडर मिलाएं. अगर आपकी स्किन टोन डार्क है तो कोको पाउडर की मात्रा बढ़ा सकती हैं. इन्हें अच्छी तरह से मिलाकर अपने स्किन टोन से मैच करें.
शेड एडजस्ट करें
5 / 8इसके बाद, आपको शेड एडजस्ट करना होगा. जरूरत पड़ने पर थोड़ा दालचीनी पाउडर मिलाकर शेड को गर्म टोन दे सकती हैं. ध्यान रखें कि एक बार में ज्यादा मात्रा न डालें.
लिक्विड टेक्सचर बनाएं
6 / 8अगर आप लिक्विड फाउंडेशन चाहती हैं तो मिश्रण में कुछ बूंदें जोजोबा ऑयल या बादाम तेल मिलाएं. इसे तब तक मिलाएं जब तक आपको मनचाहा टेक्सचर न मिल जाए. आप क्रीम का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
पैच टेस्ट करें
7 / 8चेहरे पर लगाने से पहले हाथ या कान के पीछे पैच टेस्ट जरूर करें. यदि किसी तरह की खुजली, जलन या एलर्जी महसूस हो तो इसका इस्तेमाल न करें.
लगाने का तरीका क्या है?
8 / 8इसे लगाने के लिए सबसे पहले चेहरा साफ करें और फिर मॉइस्चराइजर लगाएं. अब ब्रश, स्पंज या उंगलियों की मदद से फाउंडेशन को चेहरे पर ब्लेंड करें. इसे भी पढ़ें- Optical Illusion: गणित के प्रोफेसर भी हुए फेल! 7 सेकंड में नहीं ढूंढ पाए नंबरों की भीड़ में छिपा 7