घरों में अक्सर आपने गौर किया होगा कि लोग सब्जी, फल और कच्चा मांस खासतौर से चिकन मार्केट से खरीदकर लाते हैं और सीधा फ्रिज में रख देते हैं, ताकि वह सुरक्षित रहे. कई लोगों का मनना रहता है कि अगर हम कच्चे चिकन को फ्रिज में रख दें, तो उसे हफ्तों बाद भी खा सकते हैं, क्योंकि ऐसा करने से वह जल्दी खराब नहीं होता है. लेकिन इस बात में कितनी सच्चाई है, इसकी खबर अक्सर लोगों को नहीं होती है. आपको शायद जानकारी न हो, लेकिन एक तय वक्त बीत जाने के बाद कच्चा चिकन खराब होने लगता है, जिसके बाद अगर उसे खाया जाए, तो व्यक्ति की सेहत खराब हो सकती है. हम आपको इस स्टोरी में बताएंगे कि आप फ्रिज में कच्चे मांस को कितने दिनों तक रख सकते हैं, ताकि वह फ्रेश भी रहे और सेहत पर नुकसान भी न पहुंचाए.
यह भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi Bhog: गणेश उत्सव के पांचवें दिन बप्पा को लगाएं बासुंदी का भोग, झटपट हो
सेहत के लिए लाभकारी होता है चिकन
चिकन का सेवन सेहत के लिए काफी लाभकारी होता है और इसकी बिक्री भी अच्छी खासी होती है. जानकारी के अनुसार, चिकन प्रोटीन का अच्छा स्रोत है और इसी कारण लोग इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं. हालांकि, बढ़ते-घटते दामों के कारण कई लोग एक बारी में जरूरत से ज्यादा कच्चा चिकन लाकर फ्रिज में स्टोर कर देते हैं और अपने हिसाब से कई दिनों बाद सेवन करते हैं. लेकिन जरा सी लापरवाही फूड पॉइजनिंग, पेट दर्द, उलटी, दस्त जैसे खतरे बढ़ा सकती है. इसलिए जरूरी है कि आप जान लें कि चिकन कितनी दिन फ्रिज में सुरक्षित रह सकता है.
कितने दिन सुरक्षित रह सकता है चिकन
जानकारी के अनुसार, कच्चा चिकन बहुत जल्दी खराब हो सकता है और उसे ठीक से न रखें. आमतौर पर लोग फ्रिज में 4°C जोकि सामान्य होता है, उसी में रख देते हैं. लेकिन आपको शायद जानकारी न हो, लेकिन इतने तापमान में कच्चा चिकन 1 से 2 दिन तक ही सुरक्षित रह सकते हैं. इसके बाद इसमें बैक्टीरिया तेजी से बढ़ने लगते हैं और ऐसे में उसे पकाकर खाना सेहत बिगाड़ सकता है. इसलिए बेहतर है कि आप 24 से 48 घंटे के अंदर ही पका लें.
ज्यादा समय तक कैसे स्टोर कर सकते हैं?
अगर आप चाहते हैं कि चिकन लंबे समय तक फ्रिज में सुरक्षित रहे, तो जरूरी है कि आप कच्चे चिकन को रखने की जगह में बदलाव करें. दरअसल, लंबे समय तक कच्चे चिकन को स्टोर करने के लिए आप डीप फ्रीजर का इस्तेमाल करें. कच्चे मांस को हफ्तों व महीनों तक सुरक्षित रखने के लिए फ्रीजर का तापमान -18 और उससे भी कम होना जरूरी है.
यह भी पढ़ें: लंबे समय तक जवां दिखने के लिए आंवला-एवोकाडो और क्या खाएं? डाइट में शामिल करें ये
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
7 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
11 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
15 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
17 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines