हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

राशा थडानी की ग्लोइंग त्वचा का क्या है राज? जानें अभिनेत्री का स्किन केयर रुटीन

राशा थडानी सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, बल्कि अपने लुक और खूबसूरती को लेकर भी सुर्खियां बटोर रही हैं, जिसमें उनका स्किन केयर रुटीन भी शामिल है। अपनी ग्लोइंग त्वचा के कारण राशा धीरे-धीरे युवाओं की पसंदीदा आइकन बन रही हैं। आइए जानते हैं कि वह अपनी स्किन को कैसे हेल्दी रखती हैं?

विज्ञापन
Skin Care Tips

बॉलीवुड आइकन रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी इन दिनों लुक को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। सेलिब्रिटी किड्स की दुनिया में राशा थडानी की तरह बहुत कम लोग अपने फैंस का दिल जीत पाए हैं। अपनी ग्लोइंग त्वचा और लुक के कारण राशा धीरे-धीरे युवाओं की पसंदीदा आइकन बन रही हैं, खासकर ब्यूटी और वेलनेस को लेकर। उनकी दमकती त्वचा ने कई लोगों को ये सोचने पर मजबूर कर दिया है कि 20 साल की उम्र में इतनी अच्छी और बेदाग दिखने के लिए वह कौन सी स्किन केयर रुटीन अपना रही हैं? आइए जानते हैं उनकी ग्लोइंग स्किन का राज क्या है?

हालांकि, राशा ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई ब्यूटी ब्रांड लॉन्च नहीं किया है या कोई स्किनकेयर व्लॉग शेयर नहीं किया है, लेकिन उनके सोशल मीडिया और करीबी सोर्स से मिली जानकारी से पता चलता है कि वह ज्यादातर नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करना पसंद करती हैं।

क्लींजर

राशा स्किनकेयर रुटीन में सबसे पहले एक अच्छे और सॉफ्ट फ्रेश क्लींजर का ध्यान रखती हैं। वह अपने दिन की शुरुआत और अंत क्लींजर से करती हैं, ताकि गंदगी और मेकअप को दूर किया जा सके। एक इंटरव्यू में उन्होंने यह भी का कि वह आमतौर पर केमिकल वाले क्लींजर से बचती हैं और सल्फेट-फ्री और पीएच-बैलेंस प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- गर्मियों में ट्राई करें सत्तू से बने ये 3 डिश, शरीर रहेगा ठंडा और एनर्जी से भरपूर

हाइड्रेशन

राशा की चमकती त्वचा के पीछे एक और रहस्य है बहुत सारा पानी पीती हैं, जिजसे उनकी स्किन की नमी बनी रहती है। इसके लिए आप हाइलूरोनिक एसिड, एलोवेरा और स्क्वैलेन जैसे मॉइस्चराइजिंग और हाइड्रेटिंग वाली चीजों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। हाइड्रेशन सिर्फ बाहरी क्रीम से नहीं आता है, भरपूर पानी पीना और शरीर को अंदर से भी हेल्दी रखना पड़ता है।

विज्ञापन

बेसिक स्किन केयर

अपने इंटरव्यू में रशा ने बताया कि वह अपने चेहरे पर बहुत ज्यादा मेकअप नहीं लगाती हैं और इसे कम रखना पसंद करती हैं। वह बेससिक और नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करती है। इसके लिए वह स्किन केयर रुटीन में क्लींजर, टोनर, सीरम और मॉइस्चराइजर शामिल करती हैं। साथ ही कभी-कभी फेस मास्क का इस्तेमाल भी करती हैं।

ये भी पढ़ें- गर्मी के कारण हो रहा है सिरदर्द? ठीक करने के लिए ट्राई करें 3 घरेलू नुस्खे

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola