Ramadan 2026 Roza Rules: इन गलतियों से बचें वरना टूट सकता है आपका रोजा, जरूर जान लें ये अहम बातें

Roza Todne Wali Cheezein Kya Hain: रमजान का महीना चल रहा है, जिसमें दुनियाभर के मुसलमान अल्लाह को पाने और उसकी रहमत हासिल करने के लिए रोजा रखते हैं. लेकिन इस दौरान कुछ चीजों का खास ख्याल रखना भी बहुत जरूरी है, वरना आपका रोजा टूट सकता है. आइए जानते हैं किन चीजों से रोजा टूट जाता है और किन से नहीं?

Ramadan 2026 Roza Rules Hindi

किन चीजों से टूट जाता है रोजा?

Kya Galti Se Khane Se Roza Toot Jata Hai: रमजान का पाक महीना शुरू होते ही हर रोजेदार के दिल में एक अलग सुकून और जिम्मेदारी का एहसास होता है. सहरी से इफ्तार तक भूख और प्यास सहना सिर्फ एक रिवाज नहीं, बल्कि सब्र, आत्मसंयम, अल्लाह की इबादत और उसे पाने का अहम हिस्सा है. लेकिन कई बार दिनभर की भागदौड़ में या जानकारी की कमी के कारण ऐसी छोटी गलतियां हो जाती हैं, जिनसे रोजा टूट सकता है. यही वजह है कि बहुत से लोग परेशान रहते हैं व समझ नहीं पाते और वह गलती बार-बार करते हैं, जिनसे रोजा टूट जाता है. इसलिए रमजान के नियमों को सही तरीके से समझना बेहद जरूरी है, ताकि आपका रोजा पूरी तरह सही और कबूल हो. आइए इस स्टोरी में हम जानते हैं कि किन चीजों के करने से रोजा टूट जाता है?

विज्ञापन
विज्ञापन

रोजा सिर्फ भूखा रहना नहीं, बल्कि अनुशासन भी है

इस्लामिक कैलेंडर का नौवां महीना रमजान शुरू हो चुका है, जो हर मुसलमान के लिए खास महत्व रखता है. इस महीने में रोजा रखना हर मुसलमान पर फर्ज है, जिसकी उम्र 10 साल से ऊपर है. रोजा सिर्फ खाने-पीने से दूर रहने का नाम नहीं है, बल्कि बुरे विचारों, गलत कामों और अनुचित व्यवहार से खुद को बचाने का भी समय है. ऐसे में कोई शख्स अगर किसी वजह से रोजा तोड़ देता है, तो उसे कजा रोजा रखना पड़ता है या फिर कुछ मामलों में कफ्फारा भी अदा करना पड़ता है. इसलिए जरूरी है कि रोजेदार को यह मालूम हो कि किन कामों से रोजे पर असर पड़ता है और किनसे नहीं.

किन वजहों से टूट सकता है रोजा?

विज्ञापन
  • जानबूझकर कुछ खाना या पीना रोजा तोड़ देता है, लेकिन अगर आप गलती से अनजाने में कुछ खा लें, तो इससे रोजा नहीं टूटता.
  • जानबूझकर उल्टी करने से रोजा टूटता है, जबकि अपने-आप उल्टी होने पर रोजा कायम रहता है. भले उल्टी थोड़ी हो या मुंह भर के अगर खुद हुई है, तो आपका रोजा कायम है.
  • रोजे की हालत में शारीरिक संबंध बनाने से रोजा टूट जाता है. इस तरह की स्थिति में रोजेदार को कफ्फारा देना पड़ता है.
  • अक्सर लोग रोजे की हालात में बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, पान आदि का सेवन करते हैं और दलील देते हैं कि यह पेट में नहीं जा रहा, इसलिए रोजा नहीं टूटेगा. हालांकि, हकीकत यह है कि इन सभी चीजों के सेवन से भी रोजा खत्म हो जाता है.
  • अगरबत्ती या लोबान का धुआं जानबूझकर अंदर लेना रोजा तोड़ सकता है, लेकिन इत्र लगाने से कोई असर नहीं पड़ता.
  • ताकत देने वाले इंजेक्शन रोजा तोड़ सकते हैं, पर इलाज के लिए लगाए गए इंजेक्शन से रोजा नहीं टूटता.
  • नाक-कान में दवा डाली जाए, तो रोजा टूट सकता है.
  • महिलाओं को अगर पीरियड्स शुरू हो जाएं, तो उनका रोजा टूट जाता है और बाद में कजा रखी जाती है.

एहतियात ही है बेहतर रास्ता

रमजान में सावधानी और सही जानकारी बहुत जरूरी है. ब्रश करते समय पानी निगलने से बचें और स्वाद वाला पेस्ट यूज करने से भी बचाव जरूरी है. बेहतर रहेगा कि आप दिन में मिस्वाक का इस्तेमाल करें. रोजा या इससे जुड़े किसी भी चीज को लेकर कोई सवाल दिमाग में आए या आप कोई गलती कर बैठे तो अपने इलाके के जानकार उलेमा या धार्मिक विद्वान से सलाह जरूर लें. याद रखें, रोजा सिर्फ शरीर का नहीं बल्कि नीयत और अनुशासन का इम्तिहान है. सही जानकारी के साथ रखा गया रोजा ही अल्लाह के करीब ले जाता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ