रक्षाबंधन का त्योहार करीब है, जो भाई और बहन दोनों के लिए ही काफी महत्वपूर्ण है. इस दिन बहनें अपने भाई को राखी बांधती है और भाई बहन को उपहार देते हैं और इस त्योहार को खुशी के साथ मनाते हैं. लेकिन इस त्योहार को और खास बनाने के लिए आप अपनी बहन के लिए मलाईदार रसमलाई बना सकते हैं. इस खुशी वाली दिन में इस शानदार मिठाई को अगर आप खुद से बनाकर अपनी बहन को खिलाएंगे, तो इससे पता चलेगा कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं और उनको खुश करने के लिए मेहनत कर रहे हैं. भले ही आपने रसमलाई पहले कभी नहीं बनाई हो, लेकिन आपकी मेहनत और हम जो आपको आसान रेसिपी देंगे, उसकी मदद से आप बाजार से भी अच्छी रसमलाई बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर बनाएं गुड़ खाजा, इस देसी मिठाई से कराएं भाई का मुंह मीठा
रसमलाई बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- 3 पीस रीठा
- फुल क्रीम दूध 6-7 कप
- 2 कप चीनी
- 3-5 ग्राम खट्टा उत्पाद जैसे नींबू
- 1/2 टी स्पून कॉर्नफ्लोर
- 1/2 टी स्पून मैदा
- केसर की कुछ लड़ियां
- पिस्ता
- बादाम
कैसे बनाएं मलाईदार रसमलाई?
- सबसे अच्छी रसमलाई बनाने के लिए सबसे पहले दूध को उबाले कर छेना बनाएं. दूध को लगातार चलाते रहे ताकि वह जले नहीं और न ही पैन में लगे.
- रीठा को खोलकर काट लें और इसके बीज को निकालकर छिलका गर्म पानी में भिदो दें.
- अब साथ में थोड़ा गर्म पानी करके पिस्ता को ब्लांच कर लें. इन्हें कुछ देर उबाल लें. एक बार जब स्किन नरम और फूली हुई दिखने लगे तो इसे आंच से उतार लें.
- अब इसे ठंडा करके इन्हें छीले और स्लाइस कर लें.
- इसी तरह बादाम को भी ब्लांच करने के बाद छील लें.
- दूध जब उबल जाए, तो उसे आंच से उतार कर ठंडा होने के लिए छोड़ दें
- जब दूध ठंडा हो जाए, तो उसमें नींबू निचोड़ दें और धीरे-धीरे चलाते रहे.
- दूध जब फट जाए, तो इसमें बर्फ का ठंडा पानी डालें और दूध को धीरे-धीरे इकट्ठा कर लें.
- अब फटे हुए दूध को मलमल के कपड़े की मदद से छानकर दूसरे बर्तन में निकाल ले, ध्यान रखें कि उसमें मौजूद सारा पानी निकल जाए.
- अब छेना में कॉर्नफ्लोर और मैदा मिलाकर डो तैयार कर लें और छोटे-छोटे बॉल्स तैयार कर लें.
- अब चूल्हे पर एक बर्तन में पानी और चीनी को तेज आंच पर चढ़ाएं, ताकि चाशनी बन सके. ध्यान रखें कि चीनी और पानी की मात्रा बराबर हो.
- जब चाशनी तैयार हो जाए, तो उसमें 2 बड़े चम्मच रीठा पानी डालें
- अब रसमलाई को आराम से चाशनी में डालें. जब चाशनी में झाग आने लगे, तो चम्मच की मदद से इसे हल्के से दबाएं. ऐसा करने से झाग दब जाएंगे और रसमलाई ऊपर आ जाएगी.
- अब उसमें थोड़ा उबला पानी डालें, जिससे झाग नीचे बैठ जाएगी और फिर रसमलाई को निकाल लें और बाद में पहले वाली चाशनी में रसमलाई को डालें.
- अब थोड़ा सा दूध गर्म करें, लेकिन उसे उबाले नहीं और उसमें थोड़ा सा केसर डालें और चाशनी में रखी हुई रसमलाई को निकालकर उसमें डालें.
- इस तरह आपकी रसमलाई तैयार हो जाएगी, जिसके ऊपर आप रबड़ी, पिस्ता और बादाम से गार्निश करके सर्व कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Spring Roll: मार्केट जैसे स्प्रिंग रोल कैसे बनाएं? शेफ रणवीर बरार ने बताई रेसिपी; आप भी करें
संबंधित खबरें
लिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
13 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
17 hrs agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
18 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
21 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
23 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 day agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines