Spring Roll: मार्केट जैसे स्प्रिंग रोल कैसे बनाएं? शेफ रणवीर बरार ने बताई रेसिपी; आप भी करें ट्राई

Spring Roll: अगर आपको बाहर का खाना पसंद है और बरसात की वजह से कुछ नहीं खा पा रहे हैं तो शेफ रणवीर बरार की बताई रेसिपी ट्राई कर सकते हैं. उन्हें घर पर स्प्रिंग रोल बनाने का आसान तरीका बताया है, जिसका स्वाद बहुत ही लाजवाब है. 

Spring Roll

स्प्रिंग रोल कैसे बनाएं? Image Credit- Freepik  

शाम की चाय के साथ कुछ क्रिस्पी और टेस्टी खाने का मन हो तो स्प्रिंग रोल एक बेहतरीन स्नैक है. बाहर मिलने वाले स्प्रिंग रोल का स्वाद और कुरकुरापन अक्सर घर पर नहीं आ पाता. कभी रोल की शीट फट जाती है तो कभी भरावन ज्यादा गीली होने की वजह से स्प्रिंग रोल क्रिस्पी नहीं बनते, लेकिन सही तरीका अपनाकर आप घर पर भी मार्केट जैसे क्रिस्पी स्प्रिंग रोल बना सकते हैं. शेफ रणवीर बरार के बताए तरीके से स्प्रिंग रोल बनाते समय सबसे ज्यादा ध्यान सीलिंग पर देना चाहिए. अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपकी पूरी मेहनत बेकार हो जाएगी. इसलिए आप इस लेख में बताई गई रेसिपी को फॉलो करें.

विज्ञापन
विज्ञापन

स्प्रिंग रोल कैसे बनाएं? 

सामग्री 

  • पत्तागोभी- 1 कटी हुई 
  • गाजर- आधा कप बारीक कटा हुआ 
  • शिमला मिर्च-  आधा कप
  • स्प्रिंग- आधा कप 
  • लहसुन- 1  छोटा चम्मच 
  • काली मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच 
  • सोया सॉस-  1 छोटा चम्मच 
  • विनेगर- आधा छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • तेल- 1 छोटा चम्मच 
  • स्प्रिंग रोल शीट्स
  •  मैदा
  • पानी

विधि

  • सबसे पहले पत्ता गोभी, गाजर, शिमला मिर्च और स्प्रिंग अनियन को बहुत बारीक काट लें. स्प्रिंग रोल की फिलिंग के लिए सब्जियों को बारीक काटना जरूरी है, ताकि रोल आसानी से बंद हो सके, 
  • एक कड़ाही या वोक को तेज आंच पर गर्म करें और उसमें थोड़ा तेल डालें. अब लहसुन डालकर कुछ सेकंड भूनें. इसके बाद कटी हुई सब्जियां डालें और तेज आंच पर जल्दी-जल्दी चलाते हुए पकाएं. 
  • सब्जियों को बहुत ज्यादा देर तक न पकाएं. उनका हल्का क्रंच बना रहना चाहिए. अब सोया सॉस, विनेगर, काली मिर्च और थोड़ा नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं. 
  • यह स्प्रिंग रोल को क्रिस्पी बनाने का सबसे जरूरी रूल है. सब्जियों को ज्यादा पकाने से वे पानी छोड़ सकती हैं और फिलिंग गीली हो जाएगी. 
  • इसलिए सब्जियों को तेज आंच पर कम समय में पकाएं और गैस बंद करने के बाद फिलिंग को पूरी तरह ठंडा होने दें. 
  • एक छोटी कटोरी में मैदा लें और उसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें. यह पेस्ट स्प्रिंग रोल को सील करने के काम आएगा. 
  • एक स्प्रिंग रोल शीट लें और उसके एक कोने पर थोड़ी सी ठंडी फिलिंग रखें. शीट को किनारों से मोड़ते हुए कसकर रोल करें. आखिरी किनारे पर मैदे का पेस्ट लगाकर उसे अच्छी तरह चिपका दें. 
  • अब कड़ाही में तेल गर्म करें. तेल बहुत ज्यादा तेज गर्म न हो. स्प्रिंग रोल को हल्की आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें. एक साथ बहुत सारे रोल कड़ाही में न डालें. एक एक करके फ्राई करें और प्लेट में निकालकर सर्व करें.

इसे भी पढ़ें- बंद कमरे में घुटन महसूस होती है? हवा का वेंटिलेशन बढ़ाने के लिए करें ये 5 काम

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ