Raksha Bandhan Recipe: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार और रिश्ते की मिठास का प्रतीक होता है। इस बार राखी आज यानि 9 अगस्त को मनाई जा रही है। इस खास मौके पर घरों में तरह-तरह की मिठाइयां और स्वादिष्ट पकवान बनाए जाते हैं। अगर आप भी इस रक्षाबंधन कुछ खास और पारंपरिक मिठाई बनाना चाहते हैं तो फेनी (Feni) एक बेहतरीन ऑप्शन है जो कि सभी को बेहद पसंद आएगी। यह एक हल्की, कुरकुरी और बेहद स्वादिष्ट मिठाई है जो त्योहार की मिठास को और बढ़ा देती है। इसके साथ ही इसको बनाने के लिए ज्यादा सामग्री की जरूरत भी नहीं होती। इसे आप रक्षाबंधन की सुबह या एक दिन पहले बनाकर तैयार कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं फेनी की रेसिपी के बारे में।
सामग्री
- गेहूं का आटा – 1 कप
- घी – 2-3 टेबल स्पून (मोयन के लिए)
- दूध – गूंथने के लिए (थोड़ा-थोड़ा डालें)
- घी – तलने के लिए
- चीनी – 1/2 कप
- पानी – 1/4 कप (चाशनी के लिए)
- इलायची पाउडर – 1/4 टीस्पून
- कटे हुए ड्रायफ्रूट्स – सजावट के लिए
ये भी पढ़ें- Sawan 2025: व्रत में बनाइए हल्की-फुल्की लेकिन लाजवाब इडली, सारा परिवार करेगा तारी
बनाने की विधि
फेनी बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बाउल में आटा लें, उसमें घी डालें और हाथ से अच्छे से मिला लें। फिर आटे में धीरे-धीरे दूध डालते हुए सख्त आटा गूंध लें। गूंथने के बाद आटे को 10-15 मिनट ढककर रख दें। इसके बाद आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और पतली पुरी की तरह बेल लें। बेलने के बाद फोल्ड करके हल्की-सी मोड़ लें (या अपनी पसंद के आकार में काटें)। अब कड़ाही में घी गर्म करें और नार्मल आंच पर फेनी को गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें। जैसे ही फेनी तल जाएं फिर एक पैन में चीनी और पानी डालकर चाशनी तैयार करें (1 तार की चाशनी)। उसमें इलायची पाउडर मिलाएं। इसके बाद तली हुई फेनी को गर्म चाशनी में 2-3 सेकंड डिप करके रखें और बाहर निकालकर थाली में निकालें। आखिरी में अगर आप चाहें तो फेनी के ऊपर ड्रायफ्रूट्स छिड़क सकते हैं।
खास टिप्स
आटे में घी (मोयन) अच्छे से मिलाएं ताकि फेनी कुरकुरी बने। तलते समय आंच मध्यम रखें ताकि फेनी जलें नहीं और अंदर से भी कुरकुरी बने। ध्यान रखें कि चाशनी ज्यादा गाढ़ी न करें बस एक तार की होनी चाहिए। अगर आप फेनी को एयर टाइट डिब्बे में रखेंगे तो यह, 4-5 दिन तक आसानी से चल सकती है।
ये भी पढ़ें- National Mango Day: सिर्फ 15 मिनट में बनाएं यह आम रबड़ी, मेहमान उंगलियां चाटते रह जाएंगे
संबंधित खबरें
मां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
6 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
10 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
13 hrs agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 day agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
2 days agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines