Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन के मौके पर भाई का मुंह मीठा कराने के लिए जरूरी नहीं है कि हर बार बाजार से खरीदकर ही मिठाई लाई जाए. इस बार राखी पर भाई को कुछ अलग खिलाने के लिए घर पर गुड़ का खाजा बनाया जा सकता है जो बाकी मिठाइयों के मुकाबले थोड़ा देसी स्वाद का होता है. इसकी खासियत यह होती है कि यह काफी कुरकुरा, परतदार और गुड़ की मीठी मिठास लिए होता है. आइए जानते हैं कि आखिर कैसे घर पर इस देसी गुड़ खाजा को बनाया जाए.
यह भी पढ़ें – रक्षाबंधन भाई को खिलाएं घर की बनी प्रोटीन चॉकलेट मिठाई, बाहर के पकवान नहीं आएंगे याद
गुड़ खाजा बनाने के लिए चाहिए ये सामान
मैदा- 500 ग्राम
बेकिंग पाउडर- 1 छोटा चम्मच
घी- 3 बड़े चम्मच
दूध- 500 मिली
इलायची पाउडर- 1 छोटा चम्मच
गुड़- 500 ग्राम
कद्दूकस किया हुआ नारियल- 1 कप
पानी- जरूरत के हिसाब से
तेल या घी- खाजा को डीप फ्राई करने के लिए
गुड़ खाजा बनाने का तरीका
- सबसे पहले आटा तैयार करने के लिए एक बड़े बाउल में 500 ग्राम मैदा, 1 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर और 3 बड़े चम्मच घी डाल लीजिए और फिर इसमें धीरे-धीरे अपनी जरूरत के हिसाब से दूध डालकर मिला लीजिए और एक नरम आटा तैयार कर लीजिए.
- जब आटा गूंथ जाए तो इसको गीले कपड़े या प्लेट से ढककर कम से कम 15 से 20 मिनट के लिए रख दीजिए.
जब आटे को रखे हुए 15 से 20 मिनट हो जाएं तब आटे को दोबारा थोड़ा-सा मसल लें और उसकी एक ही आकार की लोइयां बना लीजिए. फिर इन सभी लोइयों को पतली रोटियों की तरह बेल लीजिए. - अब एक बेली हुई रोटी को लेकर एक साफ जगह पर रख लीजिए और उस पर थोड़ा घी लगाकर उसके ऊपर सूखा मैदा छिड़क दीजिए. इसी रोटी के ऊपर दूसरी बेली हुई रोटी रख दीजिए और उस पर भी घी लगाकर मैदा छिड़क दीजिए. बस इसी तरह से एक के ऊपर एक रोटी रखते जाइए.
- सभी रोटियों को आपस में दबाते हुए एक टाइट रोल बना लीजिए. फिर एक चाकू की मदद से इस रोल को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए.
- हर कटे हुए टुकड़े को बेलन से हल्का सा बेलकर मनचाहा खाजा का आकार दे दीजिए.
- इसके बाद एक कढ़ाही में तेल या घी गर्म करके उसमें खाजे को डाल दीजिए और लो फ्लेम पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लीजिए.
- दूसरी तरफ एक अलग बर्तन में 500 ग्राम गुड़ और थोड़ा-सा पानी डालकर गर्म करके चाशनी तैयार कर लीजिए. अगर आप इस चाशनी में अच्छी खुशबू चाहते हैं तो इसमें 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर मिला लीजिए.
- अब तले हुए खाजे को एक-एक करके गुड़ की चाशनी में डाल दीजिए. इन्हें चाशनी में 1 से 2 मिनट तक रहने दीजिए, ताकि चाशनी अंदर तक अच्छे से समा जाए.
- अब खाजे को चाशनी से बाहर निकालें और पूरी तरह ठंडा होने दीजिए. फिर इसे परोसकर मजे लेकर खाइए.
यह भी पढ़ें – FSSAI ने दिए चीनी और आर्टिफिशल शुगर से बचने के टिप्स, बताया रसोई की ये 4 चीजें बढ़ाएंगी मिठास
संबंधित खबरें
इस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
23 mins agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
14 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
18 hrs agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
19 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
22 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines