Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन के त्योहार की सबसे प्यारी रस्म होती है राखी बांधने के बाद जब बहनें भाइयों का अपने हाथों से मुंह मीठा कराती हैं. हर साल भाई का मुंह मीठा कराने के लिए वही बाजार की मिठाइयां आती हैं या फिर चॉकलेट खिलाई जाती है लेकिन अगर इस बार घर पर ही अपने हाथों से कुछ ऐसा बनाया जाए जो मीठा भी हो और साथ में हेल्दी भी, तो कितना अच्छा लगेगा. इस बार अपने भाई का मुंह मीठा कराने के लिए चॉकलेट प्रोटीन मिठाई (Protein Choclate Sweets) बनाकर देखिए. इसे बनाने के लिए कोई खास कुकिंग स्किल भी नहीं चाहिए. अगर आपका भाई जिम फ्रीक है तो उसे ये मिठाई काफी पसंद आएगी. आइए जानते हैं चॉकलेट प्रोटीन बार बनाने का तरीका.
यह भी पढ़ें- आलू काटकर रख दिए तो काले पड़ जाते हैं? यह देसी जुगाड़ ब्लैक नहीं होने देगा Potatoes
प्रोटीन चॉकलेट बनाने के लिए चाहिए ये सामान
ओट्स का आटा- 1 कप (ओट्स को पीसकर बनाया गया)
प्रोटीन पाउडर- 1/2 कप (पसंद का कोई भी फ्लेवर)
कोको पाउडर- 2 बड़े चम्मच
बादाम या मूंगफली का मक्खन- 1/4 कप
शहद- 2 बड़े चम्मच
दूध- 1/4 कप (शुगर-फ्री बादाम का दूध या सादा दूध)
वेनिला एक्सट्रैक्ट- 1 छोटा चम्मच
डार्क चॉकलेट चिप्स- 1/4 कप
प्रोटीन चॉकलेट बनाने की विधि
- सबसे पहले एक बड़ा बाउल लेकर उसमें ओट्स का आटा, प्रोटीन पाउडर और कोको पाउडर डाल लीजिए और सभी को आपस में अच्छे से मिला लीजिए.
- उसके बाद एक दूसरा बाउल लेकर उसमें बादाम/मूंगफली का मक्खन, शहद, दूध और वेनिला एक्सट्रैक्ट डाल लीजिए और इन सबको तब तक फेंटें जब तक एक स्मूद पेस्ट न बन जाए.
- अब सूखे आटे वाले मिश्रण को तैयार किए हुए स्मूद पेस्ट में डालकर इन्हें आपस में अच्छे से मिला लीजिए. अगर आपको मिश्रण बहुत ज्यादा सूखा लग रहा है तो आप उसमें एक चम्मच दूध भी मिला सकते हैं.
- तैयार किए गए मिश्रण में डार्क चॉकलेट चिप्स (Chocolate Chips) डालकर अच्छे से मिला लीजिए.
- अब तैयार किए गए बैटर को चौकोर कंटेनर में डालें और उसे बराबर कर लीजिए.
- इसके बाद उस कंटेनर को फ्रिज में रख दीजिए. जब बैटर अच्छे से सेट हो जाए और जम जाए तो उसे निकालकर टुकड़ों में काट लीजिए.
- लीजिए तैयार है आपकी प्रोटीन चॉकलेट.
घर पर सभी इस मिठाई को बेहद पसंद करेंगे और बार-बार मांगकर खाने लगेंग इसीलिए अच्छे स्टॉक में ही इसे तैयार कीजिएगा.
यह भी पढ़ें – रोटी को बनाना है प्रोटीन से भरपूर? मिला लीजिए यह चीज और फिर गूंथिए आटा, Protein मिलेगा ढेर सारा
संबंधित खबरें
कहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
7 hrs agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
12 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
15 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
17 hrs agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines