रोटी को बनाना है प्रोटीन से भरपूर? मिला लीजिए यह चीज और फिर गूंथिए आटा, Protein मिलेगा ढेर सारा
Protein Rich Roti: रोटी को रोज की डाइट का हिस्सा रखते हुए उसमें प्रोटीन और पोषण बढ़ाया जा सकता है. कुछ चीजों को आटे में मिलाकर या स्टफिंग के तौर पर इस्तेमाल करके रोटी को ज्यादा पौष्टिक बनाया जा सकता है.

Protein Rich Atta: रोटी एक ऐसी चीज है जो हर घर में दाल और सब्जी के साथ रोजाना बनती है, लेकिन रोटी के इतने सेवन के बाद भी कई लोगों का प्रोटीन इनटेक पूरा नहीं हो पाता है. अगर रोटी को रोज खाना ही है तो क्यों न उसे और भी हेल्दी बनाया जाए. रोटी को और हेल्दी बनाने के लिए आपको महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है. आइए जानते हैं कि घर में ही ऐसी कौन-सी 7 चीजें हैं जिन्हें आटे में डालकर आप रोटी को और भी हेल्दी बना सकते हैं.
सोया आटा मिलाएं
2 / 8अगर आप अपनी रोटी में प्रोटीन का इनटेक बढ़ाना चाहते हैं तो आप अपनी रोटी के आटे में सोया का आटा मिला सकते हैं. सोया के आटे में प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जिसकी वजह से ये आपके लिए काफी कारगर साबित हो सकता है. लेकिन, ध्यान रहे कि इसे ज्यादा मात्रा में आटे में न मिलाएं, वरना ऐसा करने से रोटी का स्वाद बदल सकता है. Image Credits - Pexels
सत्तू मिलाएं
3 / 8भुने चने से बने सत्तू को भी आप रोटी के आटे में मिला सकते हैं. चने में प्रोटीन के साथ-साथ भी कई पोषक तत्व जैसे फाइबर, फोलेट और आयरन होते हैं इसलिए जो लोग अपनी डाइट में चने के पोषक तत्वों को ऐड करना चाहते हैं वो आटे में सत्तू मिला सकते हैं. Image Credits - Pexels
बेसन मिलाकर बढ़ाएं रोटी का प्रोटीन
4 / 8चने के आटे को ही बेसन बोला जाता है. अगर आप चाहें तो बेसन को भी अपनी रोटी के आटे में मिला सकते हैं. इससे न केवल रोटी और भी हेल्दी बनेगी बल्कि स्वाद भी और अच्छा लगेगा. Image Credits - Pexels
मूंग दाल का आटा भी आजमाएं
5 / 8अपनी रोटी को हेल्दी बनाने के लिए आप सूखी मूंग दाल को पीसकर आटे में मिलाकर खा सकते हैं. मूंग दाल में मौजूद फाइबर आपकी पाचन शक्ति को और भी अच्छा करने में मदद करता है. Image Credits - Pexels
मूंगफली का भी करें इस्तेमाल
6 / 8सामान्य आटे से बनी रोटी को हेल्दी बनाने के लिए आप भुनी मूंगफली को बारीक पीसकर आटे में मिला सकते हैं. इससे रोटी में प्रोटीन के साथ आपको स्वाद में काफी नटी फ्लेवर भी मिलेगा. Image Credits - Pexels
पनीर से बनाएं भरपूर प्रोटीन वाली रोटी
7 / 8ये सुनने में आपको थोड़ा अजीब लग सकता है लेकिन आप अपनी रोटी में पनीर मिलाकर भी अपना प्रोटीन इनटेक पूरा कर सकते हैं. पनीर को आटे में मिलाने के बजाय आप रोटी के अंदर पनीर की स्टफिंग कर सकते हैं. पनीर को मसाले और सब्जियों के साथ मिलाकर आप पनीर की स्टफिंग तैयार कर सकते हैं. आप चाहें तो इसे सिर्फ नाश्ते में भी खा सकते हैं. Image Credits - Pexels
दही भी आ सकता है काम
8 / 8अगर आप आटा गूंथते वक्त उसमें थोड़ा दही मिला दो तो ऐसा करने से आपको एकदम नरम रोटी मिलेगी और इसके साथ ही आपके डाइट में प्रोटीन का भी एक स्त्रोत पूरा हो जाएगा. लेकिन, ध्यान रहे कि दही को सीमित मात्रा में ही डालें वरना आटा और भी चिपचिपा हो सकता है. Image Credits - Pexels यह भी पढ़ें - मोमोज के साथ शौक से खाते हैं मेयोनीज? ICMR और NIN के एक्सपर्ट्स ने बताया Mayonnaise किन 3 बीमारियों की बन सकती है वजह