Handmade Rakhi: रक्षाबंधन के समय बाजार में अलग-अलग तरह की राखियां आती हैं और कभी-कभी तो उन्हें देखकर समझ भी नहीं आता कि ऐसी कौन-सी राखी ली जाए जो सबसे अलग लगे. रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) के मौके पर हर बहन चाहती है कि उसकी राखी सबसे बिल्कुल अलग लगे. अगर आप भी अपने भाई के लिए इस रक्षाबंधन सबसे अलग राखी खरीदना चाहती हैं या फिर कोई राखी कंपीटीशन जीतना चाहती हैं तो इस बार घर पर रखे चावल से ही खुद अपने हाथ से राखी बनाएं. इसे बनाने के दो फायदे हैं, सबसे पहला यह कि इसके लिए किसी महंगे सामान की जरूरत नहीं पड़ेगी और दूसरा कि इसका डिजाइन आप अपने भाई की पसंद के हिसाब से रख सकती हैं. आइए जानते हैं कि कैसे आप घर पर ही चावल से राखी बना सकती हैं.
यह भी पढ़ें- इस बार बाजार की राखी नहीं, घर पर रखे कपड़े से बनाएं ये खूबसूरत राखी; बेहद आसान है तरीका
राखी बनाने के लिए घर में चाहिए ये सामान
चावल- थोड़े से सफेद चावल
रंग- लाल, पीला, गुलाबी या अपनी पसंद का कोई भी रंग
धागा- मौली या रेशमी धागा
बेस के लिए- छोटा गोल कार्डबोर्ड या पुराना गत्ता
चिपकाने के लिए- गोंद
सजावट के लिए- मोती, सितारे, कुंदन या कोई भी पुरानी सजावटी चीज
अन्य- कैंची, ब्रश या टूथपिक
राखी बनाने का तरीका
- सबसे पहले एक कटोरी में चावल लेकर उनमें अपनी पसंद का कोई भी रंग डालकर मिला लीजिए. ध्यान रखें कि आप चावल में बहुत ज्यादा पानी न मिलाएं, वरना उन्हें सूखने में काफी समय लगेगा. कोशिश कीजिए कि आप 2 से 3 अलग-अलग रंगों से चावल को रंगें ताकि राखी और भी सुंदर तैयार हो.
- चावल को अच्छे से रंगने के बाद उन्हें कागज पर फैला दीजिए और सूखने के लिए छोड़ दीजिए.
- अब राखी का बेस तैयार करने के लिए किसी पुराने गत्ते या कार्डबोर्ड में से गोल आकार, फूल के आकार या अपनी पसंद के हिसाब से किसी भी आकार का टुकड़ा काट लीजिए. ध्यान रहे कि आकार ज्यादा बड़ा न हो, वरना राखी कलाई पर काफी भारी लगेगी.
- अब कार्डबोर्ड के पीछे वाले हिस्से पर मौली या किसी रेशमी धागे को गोंद की मदद से चिपका दीजिए.
- जब धागा अच्छे से चिपक जाए तब कार्डबोर्ड के आगे वाले हिस्से पर गोंद लगाकर उस पर रंगीन चावल अपनी पसंद की डिजाइन में चिपका लीजिए.
- अगर आप राखी को और सजाना चाहती हैं तो आप बीच में या कोनों पर मोती या कुंदन लगा सकती हैं.
- आखिर में एक बार राखी को अच्छे से सूखने के लिए रख दीजिए. जब राखी पूरी तरह से सूख जाए तब एक्स्ट्रा गोंद और चावल सावधानी से हटा लीजिए.
यह भी पढ़ें – Raksha Bandhan Gift Ideas: बहन को गिफ्ट देना है लेकिन बजट कम है? 1000 रुपए में मिल जाएंगे ये 7 बढ़िया ऑप्शन
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
5 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
5 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
6 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
8 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
9 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
10 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
10 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
13 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines