Raksha Bandhan Gift Ideas: बहन को गिफ्ट देना है लेकिन बजट कम है? 1000 रुपए में मिल जाएंगे ये 7 बढ़िया ऑप्शन

Raksha Bandhan 2026 Gift Ideas: रक्षाबंधन पर बहन के लिए गिफ्ट खरीदना है लेकिन बजट नहीं है तो आप ये बजट-फ्रेंडली ऑप्शन ट्राई कर सकते हैं. यहां आपके लिए राखी गिफ्ट्स के कमाल के ऑप्शंस दिए गए हैं.

raksha bandhan gift ideas under 1000
1 / 8
raksha bandhan gift ideas under 1000

Raksha Bandhan Gifts: रक्षाबंधन आते ही सभी भाइयों की एक ही टेंशन होती है कि इस बार बहन को क्या गिफ्ट दिया जाए. जब गिफ्ट लेने के लिए बजट कम हो तब तो एक अच्छा गिफ्ट लेना अपने आप में ही एक मुश्किल काम होता है. बजट कम होने पर एक ही मकसद होता है कि ऐसा गिफ्ट ढूंढा जाए जो सस्ता भी हो और बहन को पसंद भी आ जाए. जरूरी नहीं है कि अच्छा गिफ्ट महंगा ही हो. सोच-समझकर बहन की पसंद का चुना हुआ गिफ्ट महंगे तोहफों को टक्कर देने का काम करता है. आइए जानते हैं कुछ ऐसे गिफ्ट आइटम जो आप 1000 रुपये तक के बजट में अपनी बहन के लिए खरीद सकते हैं और आपकी बहन को भी ये गिफ्ट खूब पसंद भी आएंगे.

विज्ञापन

छोटा-सा Self Care Hamper

छोटा-सा Self Care Hamper2 / 8

अगर आपकी बहन को अपनी स्किन का ख्याल रखना काफी पसंद है तो आप उसके लिए आसानी से 1000 रुपये तक के बजट में एक छोटा सेल्फ-केयर गिफ्ट हैम्पर बना सकते हैं. उस हैम्पर में आप लिप बाम, शीट मास्क, हैंड क्रीम, बॉडी लोशन, फेस मास्क, क्रीम, परफ्यूम जैसी चीजें डाल सकते हैं. जरूरी नहीं है कि सारी चीजें महंगी या ब्रांडेड हों आप अपने बजट के हिसाब से चीजें खरीद सकते हैं. (Image Credits - Pexels)

विज्ञापन

मिनिमल जूलरी करें गिफ्ट

मिनिमल जूलरी करें गिफ्ट3 / 8

अगर आपकी बहन को कपड़ों के साथ जूलरी पेयर करना काफी पसंद है तो आप उसे मिनिमल जूलरी दे सकते हैं जिसे वो रोजाना पहन सके. मिनिमल जूलरी के लिए आप ईयररिंग्स, ब्रेसलेट, पेंडेंट या कोई पतली चेन जैसी जूलरी को चुन सकते हैं जो 1000 रुपये के बजट के अंदर आ जाए. कोशिश यही करें कि बहुत हैवी डिजाइन न चुनें बल्कि ऐसा डिजाइन चुनें जो सिंपल और एलिगेंट हो और उसे अलग-अलग आउटफिट के साथ पहना जा सके. अगर आपको उसकी पसंद का अंदाजा नहीं है तो पहले उसके जूलरी कलेक्शन को भी देखकर आइडिया ले सकते हैं. (Image Credits - Pexels)

कॉलेज या ऑफिस जाने वाली बहन के लिए टोट बैग

कॉलेज या ऑफिस जाने वाली बहन के लिए टोट बैग4 / 8

अगर आपकी बहन रोज कॉलेज या ऑफिस जाती है तो उसे टोट बैग गिफ्ट करना एक अच्छा विकल्प है. ऐसा टोट बैग चुनें जिसमें फोन, पर्स, डायरी, चार्जर, लैपटॉप जैसा जरूरी सामान आसानी से आ जाए. आप चाहें तो उसके पसंदीदा रंग का भी टोट बैग ले सकते हैं लेकिन अगर आपको उसका पसंदीदा रंग नहीं पता है तो आप न्यूट्रल रंग का बैग ले सकते हैं. वो लगभग हर आउटफिट के साथ मैच करते हैं. टोट बैग भी आपको 1000 रुपये के अंदर मिल जाएगा.  (Image Credits - Pexels)

विज्ञापन

किताबों की शौकीन बहन के लिए बुक और बुकमार्क

किताबों की शौकीन बहन के लिए बुक और बुकमार्क5 / 8

अगर आपकी बहन को किताब पढ़ने का बहुत शौक है तो उसके लिए सबसे अच्छा गिफ्ट होगा कि आप उसे उसकी पसंद की किताब गिफ्ट कर दें. चाहें तो आप किताब के साथ एक क्यूट-सा बुकमार्क भी दे सकते हैं और इस गिफ्ट को स्पेशल बनाने के लिए आप किताब के अंदर एक हाथ से लिखा नोट रखकर भी दे सकते हैं. किताब चुनते समय उसकी पसंद का ख्याल रखें कि आपकी बहन को किस तरह की किताब पढ़ना पसंद है, जैसे रोमांस, थ्रिलर, सेल्फ-हेल्प या फिक्शन आदि.  (Image Credits - Pexels)

चॉकलेट या स्नैक्स से बनाएं हैम्पर

चॉकलेट या स्नैक्स से बनाएं हैम्पर6 / 8

अगर आपकी बहन फूड लवर है तो उसकी पसंद की चॉकलेट्स, कुकीज, स्नैक्स जैसी खाने वाली चीजों से 1000 रुपये के बजट तक का एक गिफ्ट हैम्पर बनाकर आप उसे गिफ्ट कर सकते हैं. राखी के समय बाजार में बने-बनाए भी ऐसे काफी गिफ्ट हैम्पर मिलते हैं. आप वो भी खरीद सकते हैं, लेकिन खुद से बनाया हुआ गिफ्ट हैम्पर ज्यादा पर्सनल लगता है.  (Image Credits - Pexels)

विज्ञापन

रूम डेकोर पसंद करने वाली बहन के लिए क्यूट रूम डेकोर

रूम डेकोर पसंद करने वाली बहन के लिए क्यूट रूम डेकोर7 / 8

अगर आपकी बहन को अपना रूम सजाना काफी पसंद है तो आप 1000 रुपये के अंदर फोटो फ्रेम, मिनी लैंप, सेंटेड कैंडल्स, प्लांटर या डेस्क डेकोर ले सकते हैं. अगर आपकी बहन हॉस्टल या पीजी में रहती है तो ऐसा रूम डेकोर दें जिसे रखने में परेशानी न हो. उसके रूम के रंग और डिजाइन के हिसाब से ही रूम डेकोर खरीदें. (Image Credits - Pexels)

भाई-बहन की यादों वाला पर्सनलाइज्ड गिफ्ट

भाई-बहन की यादों वाला पर्सनलाइज्ड गिफ्ट8 / 8

अगर आप कुछ ऐसा गिफ्ट देना चाहते हैं जो आपकी बहन के लिए यादगार भी हो और बजट में भी हो तो आप उसे आप दोनों की फोटो वाला फोटो फ्रेम, फोटो वाली स्क्रैपबुक, फोटो कोलाज या अपने हाथों से लिखा लेटर भी दे सकते हैं. अगर आपकी कोई पुरानी बचपन की फोटो है तो आप उसे भी फोटो फ्रेम में लगाकर दे सकते हैं. ये काफी यादगार गिफ्ट है. (Image Credits - Pexels) यह भी पढ़ें - चेहरे के लिए चावल का पानी कैसे तैयार करें? जानिए ग्लोइंग स्किन के लिए कैसे लगाएं Rice Water

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन