---विज्ञापन---

रक्षाबंधन पर चावल से बनाएं Handmade Rakhi, राखी कंपीटीशन में भी आएंगी फर्स्ट

इस रक्षाबंधन बाजार से राखी खरीदने के बजाय घर पर चावल से अपने भाई के लिए खूबसूरत Handmade Rakhi बनाएं. स्कूल, कॉलेज या ऑफिस के राखी कंपीटीशन के लिए भी परफेक्ट है यह हैंडमेड राखी.

---विज्ञापन---

Handmade Rakhi: रक्षाबंधन के समय बाजार में अलग-अलग तरह की राखियां आती हैं और कभी-कभी तो उन्हें देखकर समझ भी नहीं आता कि ऐसी कौन-सी राखी ली जाए जो सबसे अलग लगे. रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) के मौके पर हर बहन चाहती है कि उसकी राखी सबसे बिल्कुल अलग लगे. अगर आप भी अपने भाई के लिए इस रक्षाबंधन सबसे अलग राखी खरीदना चाहती हैं या फिर कोई राखी कंपीटीशन जीतना चाहती हैं तो इस बार घर पर रखे चावल से ही खुद अपने हाथ से राखी बनाएं. इसे बनाने के दो फायदे हैं, सबसे पहला यह कि इसके लिए किसी महंगे सामान की जरूरत नहीं पड़ेगी और दूसरा कि इसका डिजाइन आप अपने भाई की पसंद के हिसाब से रख सकती हैं. आइए जानते हैं कि कैसे आप घर पर ही चावल से राखी बना सकती हैं.

यह भी पढ़ें- इस बार बाजार की राखी नहीं, घर पर रखे कपड़े से बनाएं ये खूबसूरत राखी; बेहद आसान है तरीका

---विज्ञापन---

राखी बनाने के लिए घर में चाहिए ये सामान

चावल- थोड़े से सफेद चावल
रंग- लाल, पीला, गुलाबी या अपनी पसंद का कोई भी रंग
धागा- मौली या रेशमी धागा
बेस के लिए- छोटा गोल कार्डबोर्ड या पुराना गत्ता
चिपकाने के लिए- गोंद
सजावट के लिए- मोती, सितारे, कुंदन या कोई भी पुरानी सजावटी चीज
अन्य- कैंची, ब्रश या टूथपिक

राखी बनाने का तरीका

---विज्ञापन---
  • सबसे पहले एक कटोरी में चावल लेकर उनमें अपनी पसंद का कोई भी रंग डालकर मिला लीजिए. ध्यान रखें कि आप चावल में बहुत ज्यादा पानी न मिलाएं, वरना उन्हें सूखने में काफी समय लगेगा. कोशिश कीजिए कि आप 2 से 3 अलग-अलग रंगों से चावल को रंगें ताकि राखी और भी सुंदर तैयार हो.
  • चावल को अच्छे से रंगने के बाद उन्हें कागज पर फैला दीजिए और सूखने के लिए छोड़ दीजिए.
  • अब राखी का बेस तैयार करने के लिए किसी पुराने गत्ते या कार्डबोर्ड में से गोल आकार, फूल के आकार या अपनी पसंद के हिसाब से किसी भी आकार का टुकड़ा काट लीजिए. ध्यान रहे कि आकार ज्यादा बड़ा न हो, वरना राखी कलाई पर काफी भारी लगेगी.
  • अब कार्डबोर्ड के पीछे वाले हिस्से पर मौली या किसी रेशमी धागे को गोंद की मदद से चिपका दीजिए.
  • जब धागा अच्छे से चिपक जाए तब कार्डबोर्ड के आगे वाले हिस्से पर गोंद लगाकर उस पर रंगीन चावल अपनी पसंद की डिजाइन में चिपका लीजिए.
  • अगर आप राखी को और सजाना चाहती हैं तो आप बीच में या कोनों पर मोती या कुंदन लगा सकती हैं.
  • आखिर में एक बार राखी को अच्छे से सूखने के लिए रख दीजिए. जब राखी पूरी तरह से सूख जाए तब एक्स्ट्रा गोंद और चावल सावधानी से हटा लीजिए.

यह भी पढ़ें – Raksha Bandhan Gift Ideas: बहन को गिफ्ट देना है लेकिन बजट कम है? 1000 रुपए में मिल जाएंगे ये 7 बढ़िया ऑप्शन

First published on: Aug 20, 2026 04:14 PM

End of Article

About the Author

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती है. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं. अनुभव - 7 साल शिक्षा - जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा पिछला अनुभव - NDTV, दिल्ली प्रेस, डायमंड पब्लिशिंग हाउस

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola