Ragi Roti Kaise Banti Hai: रागी के आटे को नाचनी का आटा (Nachni Atta) भी कहा जाता है. रागी ग्लूटन फ्री होने के साथ ही लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला आटा है जिस चलते इसकी रोटियां खाने पर सेहत को एक नहीं बल्कि कई फायदे मिलते हैं. यह कैल्शियम से भरपूर होने के चलते हड्डियों को मजबूत बनाने में भी असरदार है. वहीं, वजन कम करने के लिए भी रागी की रोटी खाई जाती है. लेकिन, रागी की रोटी बनाने में अक्सर ही दिक्कत आती है. यह आटा जल्दी बाइंड नहीं होता है और इसे सही तरह से ना गूंथा जाए तो रोटी बेलने में दिक्कत आती है और अगर चकले पर बेल भी लें तो तवे पर शिफ्ट करने के दौरान यह टूट जाती है. ऐसे में इस जद्दोजहद से बचने के लिए यहां जानिए किस तरह रागी का आटा (Ragi Atta) गूंथें जिससे रोटी बनाना आसान हो जाए.
यह भी पढ़ें – अंडे छीलने में होती है परेशानी तो पानी उबालते समय डाल दें यह एक चीज, चुटकियों में छिलका हो जाएगा अलग
कैसे गूंथें रागी का आटा | How To Knead Ragi Atta
रागी का आटा बाइंड हो जाए इसके लिए गर्म पानी का इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन, आटे में गर्म पानी उड़ेलकर उसे परात में गूंथने के बजाए एक कड़ाही लें और उसमें पानी को उबालने के बाद रागी का आटा डालें. एक कप पानी में डेढ़ से 2 कप रागी का आटा डालें और उसे सपाट चमचे से मिलाएं. जब आटा गाढ़ा हो जाए तो आंच बंद करके इसे ढककर रख दें.
10 से 15 मिनट तक आटे को ढकने दें. इसके बाद आटे को खुली थाली या परात में निकालें और फिर इसे हाथों से गूंथे. रागी के आटे की रोटियां तभी अच्छी बनती हैं जब आटा सही तरह से गूंथा जाए. इस आटे को हल्के हाथों से गूंथें और गूंथते हुए नमक और थोड़ा तेल भी डाल सकते हैं जिससे कि यह आपके हाथों से ना चिपके. बेलने के लिए तैयार है रागी का आटा.
रागी के आटे से कैसे बनाएं रोटियां
रोटी बनाने के लिए चकले पर रागी के आटे की लोई को रखकर बेला जा सकता है. अगर आटा चिपचिपा हो तो आप चकले पर बटर पेपर बिछाकर बेल सकते हैं. इस बटर पेपर से तवे पर बेली गई रोटी को ट्रांसफर करना भी आसान होता है. तवे पर रोटी को डालें और दोनों तरफ से पका लें.
बस तैयार है आपकी स्वादिष्ट रागी के आटे की रोटियां. इस रोटी को सब्जी, चटनी, आचार या दाल जिस भी चीज के साथ खाना हो स्वाद लेकर खाएं. आपको सेहतमंत और फिट रखने में बेहद असरदार साबित होगी रागी की रोटी.
यह भी पढ़ें – Matcha Tea Recipe: कैफे वाला आइस्ड माचा घर पर बनाना है? 5 मिनट की ये रेसिपी कर देगी काम आसान
संबंधित खबरें
कहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
7 hrs agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
11 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
15 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
17 hrs agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines