अंडे छीलने में होती है परेशानी तो पानी उबालते समय डाल दें यह एक चीज, चुटकियों में छिलका हो जाएगा अलग
How To Peel Egg: अगर आप भी अंडा छीलने में परेशानी महससू करते हैं तो इस तरह कुछ ही सेकंड में अंडे को छिलके से अलग कर सकते हैं. यहां दिया तरीका आपके बेहद काम आएगा.

Anda Chhilne Ka Tarika: अंडा छीलना यूं तो बेहद छोटा सा काम लगता है लेकिन कई बार यह काम जी का जंजाल लगने लगता है. असल में होता यह है कि जब अंडा छीलने की कोशिश करते हैं तो या तो छिलका अंडे पर ही चिपका रहता है या फिर निकलता है तो अंडे के टुकड़े साथ लेकर छूटता है. ऐसे में अगर आपको भी अंडे का छिलका निकालने में दिक्कत होती है तो यहां बताई इस एक चीज अंडा उबालने वाले पानी में डाल दीजिए. फिर देखिए किस तरह अंडा बिना जद्दोजहद छिलके से अलग हो जाएगा.
अंडे से कैसे उतारें छिलका
2 / 7अंडे से तुरंत छिलका हटाना है तो अंडा उबालने वाले पानी में आधा या एक चम्मच बेकिंग सोडा डाल दीजिए. इससे जब अंडा उबल जाएगा तो उससे छिलका हटाना बेहद आसान हो जाएगा. इस हैक से छिलका अंडे पर चिपका नहीं रहता बल्कि छुड़ाने पर आसानी से अलग हो जाता है. Image Credits - Pexels
काउंटर पर करें रोल
3 / 7अंडा छिलने के लिए यह एक तरीका भी आजमाया जा सकता है. आपको करना बस इतना है कि जब अंडा उबल जाए तो उसे ठंडा होने दें और उसके बाद अंडे को किचन के काउंटर पर रोल करें. इससे अंडे का छिलका क्रैक होने लगेगा और फिर उसे उतारना आसान हो जाएगा. Image Credits - Pexels
किचन टावल में लपेटकर रोल करना
4 / 7यह एक और तरीका अंडे का छिलका आसानी से उतार देगा. इसे आजमाने के लिए अंडे को उबालकर उसे किचन टावल में लपेटकर या किचन टावल के नीचे रखकर रोल करें. इससे हाथ और अंडे के बीच में एक कुशन लेयर आ जाती है और रिजल्ट अच्छा दिखता है. Image Credits - Pexels
पानी के कटोरे में अंडा छीलना
5 / 7इस हैक से भी अंडे को छीलना बेहद आसान हो जाता है. इसके लिए एक कटोरी या गहरे बर्तन में ठंडा पानी भर लें. इसके बाद अंडे को पानी में डालें और अंडे के ऊपर छेद करें. अब अंडे को छीलना शुरू करें. पानी अंडे के छिलके में जाने लगता है और अंडे और छिलके के बीच स्पेस बनाता है जिससे अंडे को छीलना आसान हो जाता है. Image Credits - Pexels
रोल करके पानी में छीलना
6 / 7यह हैक सबसे ज्यादा आसान साबित होता है. इसके लिए पहले अंडे को किचन के काउंटर पर रोल करें और फिर उसे पानी से भरे बर्तन में डालकर छीलें. इससे बेहद ही आसानी से अंडे से छिलका उतारा जा सकता है. बहुत सारे अंडे छीलने हों तो इस हैक को आजमाएं. Image Credits - Pexels
जितना हो सके उतना करें क्रैक
7 / 7इस बात का ध्यान रखें कि आप उबले अंडे को काउंटर पर, बर्तन के किनारे से लगाकर या हाथों पर रोल करके जितना ज्यादा उसके छिलके को क्रैक करेंगे उतना ही आसानी से छिलका उतरेगा. Image Credits - Pexels यह भी पढ़ें - दीवार पर टेप का गोंद जम गया है तो पेंट खराब किए बिना हटाने के ये तरीके जान लें, डैमेज नहीं होगी Wall