पफर जैकेट को धोने का सही तरीका क्या है? बिना खराब किए यहां जानिए हाथों से कैसे साफ किया जाता है

Puffer Jacket Cleaning Tips: पफर जैकेट को मशीन में धोना सही नहीं है. इससे जैकेट की फिटिंग खराब हो सकती है और पफर भी खत्म हो जाते हैं. साथ ही, इसका कपड़ा भी फटने का भी डर रहता है. इसलिए जैकेट को हाथ से धोएं और धोते वक्त हमारे बताए गए टिप्स को फॉलो करना बिल्कुल भी ना भूलें. 

Puffer Jacket Cleaning Tips

आप अपने पफर जैकेट को इस तरह से साफ कर सकते हैं. Image Credit- Freepik

Puffer Jacket Dhone Ka Sahi Tarika: ठंड से बचने के लिए हम अक्सर पफर जैकेट पहनते हैं. इससे ठंड नहीं लगती और शरीर भी पूरे दिन गर्म रहता है. हालांकि, इसे धोना बहुत ही मुश्किल काम है, जिसे साफ करने में काफी वक्त लग जाता है. कई बार जल्दबाजी के चक्कर में लोग मशीन में पफर जैकेट धोने की गलती कर बैठते हैं. ऐसा करने से ना सिर्फ जैकेट फट जाती है बल्कि कपड़ा भी बेकार हो जाता है. इसलिए बेहतर होगा कि आप इस जैकेट को हाथ से साफ करें और धोने के लिए हमारे बताए गए टिप्स को अपनाएं. इन टिप्स से ना सिर्फ आपका काम आसान हो जाएगा, बल्कि जैकेट की बदबू भी दूर हो जाएगी.

विज्ञापन
विज्ञापन

पफर जैकेट को धोने का सही तरीका | Puffer Jacket Dhone Ka Sahi Tarika

धोने से पहले करें ये काम

  • जैकेट धोने से पहले लेबल को पढ़ना ना भूलें, ताकि जैकेट के कपड़े को कोई नुकसान ना हो. 
  • धोने से पहले जैकेट के बटन बंद कर दें. इससे फटने का डर बिल्कुल कम हो जाएगा. 
  • जैकेट को ज्यादा गर्म पानी से ना धोएं, क्योंकि इससे इसकी बनावट बिल्कुल बेकार हो सकती है. 

हाथों से जैकेट धोने का तरीका 

  • सबसे पहले एक टब में हल्का गर्म पानी भरें. आपको ज्यादा गर्म पानी नहीं लेना है क्योंकि इससे इसका कपड़ा खराब हो सकता है. 
  • अब वूलन वॉश डालें और अच्छी तरह से मिलाएं. मिलाने के बाद जैकेट को लगभग 10 मिनट तक भिगोकर रख दें, ताकि गंदगी आसानी से निकल जाए. 
  • 10 मिनट बाद जैकेट को हल्के हाथों से साफ करें. आपको ब्रश का इस्तेमाल नहीं करना है, क्योंकि इससे परेशानी हो सकती है. 
  • जैकेट को साफ करने के बाद साफ पानी से जैकेट को साफ करें. एक से दो बार ऐसा करें और साबुन निकल जाने का इंतजार करें. 

जैकेट सुखाने का सही तरीका 

  • सबसे पहले जैकेट को मोड़ें और हल्के हाथों से पानी निचोड़ें. 
  • अब एक तौलिया की मदद से सुखाएं. इससे पानी का असर बहुत ही कम हो जाएगा. 
  • धूप में सुखाने के लिए रख दें और हल्के हाथों से थपथपाएं. 

इन बातों का रखें ध्यान 

  • जैकेट को मशीन में धोने की गलती ना करें. 
  • जैकेट को हमेशा अकेले धोएं, ताकि इसका कलर बिल्कुल भी खराब ना होए. 
  • कभी भी हैंगर पर लटकाकर ना रखें, क्योंकि इससे जैकेट फट सकती है. 

इसे भी पढ़ें- मशीन में पॉलिथिन डालकर कपड़े धोने का ये वायरल हैक 99% लोगों को नहीं पता, यहां जानिए कैसे करें इस्तेमाल

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ