किचन सिंक से हर रोज निकल रहा है कनखजूरा? इन 2 हैक से तुरंत होगा सफाया, वापस आने की नहीं होगी हिम्मत

Kankhajura Keep Away: किचन सिंक में गंदगी रहने की वजह से अक्सर कनखजूरे निकलने की शिकायत रहती है. कई बार खाने के बचे हुए टुकड़े, नमी और पाइप में जमी चिकनाई कनखजूरे खत्म नहीं होते. ऐसे में हम आपको इससे छुटकारा दिलाने के आसान हैक्स साझा कर रहे हैं.

Kankhajura Kaise Bhagaye In hindi

किचन सिंक से कनखजूरों को कैसे भगाएं? Image Credit- Freepik

Kankhajura Kaise Bhagaye: किचन के सिंक में दिनभर पानी का काम होता है और नमी रहने की वजह से इसके पाइप में कीड़े-मकोड़े पैदा होने लगते हैं, खासकर कनखजूरे. सर्दियों में यह समस्या और ज्यादा बढ़ जाती है क्योंकि इन्हें नमी बहुत ही ज्यादा पसंद होती है. हालांकि, कभी-कभी कनखजूरा निकलना बहुत ही आम है, लेकिन बार-बार ऐसा हो रहा है तो यह इस बात का संकेत है कि सिंक या पाइप में काफी गंदगी जमा हो गई है. कनखजूरा निकलने की वजह से ना सिर्फ डर लगता है, बल्कि घबराहट भी होने लगती है. कई बार स्प्रे डालने के बाद भी कनखजूरे दिखने की समस्या बनी रही है. ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम आपके साथ 2 ऐसे हैक साझा कर रहे हैं जो इनका खात्मा करने में मददगार साबित हो सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

कनखजूरा भगाने के देसी नुस्खे | Home Remedies For Kankhajura 

हैक 1

पहला हैक आपको किचन में ही मिलेगा, क्योंकि आपको हल्दी और नमक चाहिए होगा. नमक और हल्दी को पानी में डालकर अच्छी तरह से मिलाना होगा और स्प्रे बोतल में डालकर सिंक में डालना होगा. सिंक में डालने से कनखजूरे मर जाएंगे, क्योंकि हल्दी में मौजूद एंटीसेप्टिक गुण कीड़ों को खत्म करने के लिए काफी मददगार हैं. बस आपको 1 चम्मच हल्दी का इस्तेमाल करना है.

हैक 2

इसमें आपको तेजपत्ता, जीरे और लौंग का इस्तेमाल करना होगा. लौंग की खुशबू से कनखजूरा मर जाता है और वो अपनी जगह से भाग जाता है. इसलिए आप लौंग, जीरे और तेजपत्ता का पाउडर बनाकर इस्तेमाल करें. इसकी गंध से कनखजूरा दूर भागता है और दोबारा पैदा भी नहीं होता. आप सिंक के पाइप में यह पाउडर डाल सकते हैं. पानी में डालकर भी इस पाउडर का इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे पाइप के हर हिस्से में दवा पहुंच जाएगी.  

विज्ञापन

इन बातों पर भी ध्यान दें

  • जहां से भी कनखजूरे आ रहे हैं उस जगह को बंद कर दें और रोजाना इस नुस्खे को अपनाएं.
  • रात को सोने से पहले सिंक को अच्छी तरह से सुखाएं, क्योंकि रातभर नमी रहने की वजह से कीड़े पैदा हो सकते हैं.
  • सिंक के पास कभी भी खाने-पीने वाली चीजें बिल्कुल भी ना रखें. इससे कनखजूरे आने का डर पैदा हो सकता है.  

इसे भी पढ़ें- बच्चे की शरारत कर देती है शर्मिंदा? बिना गुस्सा किए इन ट्रिक्स से सिखाएं मैनर्स, मानने लगेगा आपकी हर बात

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ