Sweet Pongal Recipe: पोंगल का त्योहार दक्षिण भारत में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है. इस दौरान 4 दिन तक फसल की कटाई होती है. हर दिन के लिए अलग-अलग रीति-रिवाज हैं और पारंपरिक व्यंजन तैयार किए जाते हैं. खासतौर पर पोंगल. पोंगल को कई तरह से बनाया जाता है. इसे बनाने के लिए मुख्य रूप से चावल, मूंग की दाल, गुड़ या मसाले, घी, काजू, किशमिश और इलायची का इस्तेमाल होता है, जिसे पारंपरिक रूप से मिट्टी के बर्तन में पकाया जाता है. अगर आप प्रसाद के लिए बनाने की सोच रहे हैं मीठे पोंगल की ये रेसिपी मददगार साबित हो सकती है. आप इस रेसिपी को फॉलो करके एकदम पारंपरिक मीठा पोंगल घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी कैसे बनाई जाती है? सूर्य देव को प्रसाद में चढ़ाने के लिए इन सामग्रियों का करें इस्तेमाल
मीठा पोंगल बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- चावल-1 कप
- मूंग दाल- आधा कप
- गुड़- 1 कप
- घी- 5 चम्मच
- काजू- 15
- किशमिश- 1 चम्मच
- इलायची पाउडर- आधा चम्मच
- पानी- जरूरत के हिसाब से
मीठा पोंगल की रेसिपी
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर मूंग की दाल को धोकर सुखाने के लिए रख दें. पानी सूखने से दाल अच्छी तरह से पक जाती है.
- अब मूंग दाल को हल्की आंच पर हल्का सुनहरा होने तक भून लें ताकि उसमें खुशबू आ जाए. अगर आप चाहें तो चावल को धोकर दाल के साथ पका सकते हैं.
- चावल और भुनी दाल को अच्छे से धोकर कुकर में पानी के साथ 4 सीटी आने तक पकाएं. फिर कुकर खोलकर देखें और चेक करें कि मिश्रण नरम और खिचड़ी जैसा हुआ है या नहीं. अगर हो गया है तो गुड़ की चाशनी तैयार करें.
- इसके लिए एक पैन में थोड़ा पानी डालकर गुड़ पिघलाएं और छान लें, ताकि गंदगी निकल जाए. पके हुए चावल-दाल में गुड़ की चाशनी डालें और धीमी आंच पर 10 मिनट तक पकाएं.
- अब एक कड़ाही में घी गर्म करने के लिए रखें. फिर काजू और किशमिश तलकर पोंगल में डालें. ऊपर से इलायची पाउडर मिलाएं और सर्व करें.
अपनाएं ये कुकिंग टिप्स
- पोंगल को बनाने के लिए हमेशा देसी घी का इस्तेमाल करें.
- मूंग दाल को हमेशा भिगोकर इस्तेमाल करें, ताकि यह जल्दी पक जाए.
- काली मिर्च का इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे स्वाद बहुत ही अच्छा आता है.
- पोंगल को ज्यादा गाढ़ा ना रखें. बेहतर होगा कि आप गर्म पानी मिलाकर पतला इस्तेमाल करें.
इसे भी पढ़ें- मल बाहर नहीं निकल रहा है तो क्या करें? आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया रात के समय गुड़ में मिलाकर खा लें ये चीज, पेट साफ हो जाएगा
संबंधित खबरें
कहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
11 hrs agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
15 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
19 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
21 hrs agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines