मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी कैसे बनाई जाती है? सूर्य देव को प्रसाद में चढ़ाने के लिए इन सामग्रियों का करें इस्तेमाल

Khichdi Recipe: भारत के अलग-अलग हिस्सों में मकर संक्रांति को खास तरीके से मनाया जाता है. इस दिन खिचड़ी बनाने की अनोखी परंपरा है. यहां खिचड़ी ना सिर्फ थाली का हिस्सा है, बल्कि इसे प्रसाद के तौर पर भी परोसा जाता है.

Khichdi Recipe For Makar Sankranti

मकर संक्रांति पर खिचड़ी कैसे बनाई जाती है?

विज्ञापन

Khichdi Recipe For Makar Sankranti: मकर संक्रांति हिंदू धर्म का एक अहम पर्व है, क्योंकि इस दिन सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं. कहा जाता है कि मकर संक्रांति पर दान देने, स्नान करने और पूजा करने का खास महत्व है. इसलिए उत्तर भारतीय लोग इस दिन खिचड़ी बनाकर सूर्य देव को भोग लगाते हैं. माना जाता है कि इस दिन बनाई गई खिचड़ी का दान और सेवन करने से पुण्य की प्राप्ति होती है. इसमें चावल, दाल, घी और हल्दी जैसी शुद्ध चीजें डाली जाती हैं. शास्त्रों के अनुसार, सूर्य देव को अर्पित किया गया प्रसाद घर में सुख-समृद्धि लाने का काम करता है. ऐसे में अगर आप चाहें तो भी खिचड़ी बनाने का प्लान कर रहे हैं तो यह लेख आपकी मदद कर सकता है. यहां पर खिचड़ी बनाने की आसान रेसिपी साझा की गई है. 

इसे भी पढ़ें- बचे हुए चावल से बनाया जा सकता है फेस मास्क, लोहड़ी पर इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए काम आएंगे ये जादुई नुस्खे

विज्ञापन

मकर संक्रांति पर खिचड़ी कैसे बनाई जाती है? | Makar Sankranti Khichdi Recipe

सामग्री

  • चावल- 1 कप 
  • मूंग दाल- आधा कप (धुली या छिलके वाली)
  • देसी घी- 3 चम्मच
  • हल्दी- आधा चम्मच 
  • सेंधा नमक- स्वादानुसार 
  • जीरा- आधा छोटा चम्मच 
  • हींग- 1 चुटकी 
  • पानी- जरूरत के हिसाब से 

विधि

  • अगर आप प्रसाद के लिए खिचड़ी तैयार कर रहे हैं तो आपको प्याज, लहसुन और ज्यादा मसालों का इस्तेमाल नहीं करना है. 
  • प्रसाद के लिए खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले चावल और मूंग दाल को साफ करके अच्छी तरह धो लें. 
  • कुकर में देसी घी डालें और हल्की आंच पर गर्म करने के लिए रख दें. फिर इसमें जीरा और हींग डालें, जीरा चटकते ही हल्दी को नहीं डाल दें. 
  • अब भीगे हुए चावल और दाल डालकर भून लें. लगभग 5 मिनट बाद पानी और सेंधा नमक को भी डाल दें. 
  • अब कुकर का ढक्कन बंद करके लगभग 3 सीटी आने तक पकाएं. 3 सीटी आने के बाद चेक करें और गैस बंद कर दें. 
  • एक कटोरे में निकालें और प्रसाद के तौर पर भगवान को सर्व करें. मेहमानों को सर्व करें तो ऊपर से मसाला डालकर

खिचड़ी का भोग कैसे लगाएं? 

  • सबसे पहले सुबह उठते ही स्नान करें. इसके बाद सूर्य देव की पूजा करें. 
  • खिचड़ी को साफ बर्तन में निकालकर सूर्य देव को भोग लगाएं. 
  • भोग के बाद खिचड़ी को प्रसाद के तौर पर सबको खिलाएं. 

इसे भी पढ़ें- Cleaning Tips: बिना रगड़े गैस बर्नर को कैसे साफ करें? सर्दियों में काम आएंगे ये अमेजिंग टिप्स

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ