पोंगल में किन-किन चीजों का इस्तेमाल होता है? पारंपरिक स्वाद लाने के लिए यहां जानिए स्टेप बाय स्टेप बनाने का तरीका

Bhogi Pongal Recipe: पोंगल को कई तरह से बनाया जा सकता है. आप मीठी से लेकर नमकीन पोंगल घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं. बस आपको सही सामग्रियों और रेसिपी की जानकारी होना जरूरी है.

Bhogi Pongal Recipe

मीठा पोंगल बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

Sweet Pongal Recipe: पोंगल का त्योहार दक्षिण भारत में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है. इस दौरान 4 दिन तक फसल की कटाई होती है. हर दिन के लिए अलग-अलग रीति-रिवाज हैं और पारंपरिक व्यंजन तैयार किए जाते हैं. खासतौर पर पोंगल. पोंगल को कई तरह से बनाया जाता है. इसे बनाने के लिए मुख्य रूप से चावल, मूंग की दाल, गुड़ या मसाले, घी, काजू, किशमिश और इलायची का इस्तेमाल होता है, जिसे पारंपरिक रूप से मिट्टी के बर्तन में पकाया जाता है. अगर आप प्रसाद के लिए बनाने की सोच रहे हैं मीठे पोंगल की ये रेसिपी मददगार साबित हो सकती है. आप इस रेसिपी को फॉलो करके एकदम पारंपरिक मीठा पोंगल घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

मीठा पोंगल बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • चावल-1 कप
  • मूंग दाल- आधा कप
  • गुड़- 1 कप
  • घी- 5 चम्मच
  • काजू- 15
  • किशमिश- 1 चम्मच
  • इलायची पाउडर- आधा चम्मच
  • पानी- जरूरत के हिसाब से

मीठा पोंगल की रेसिपी

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर मूंग की दाल को धोकर सुखाने के लिए रख दें. पानी सूखने से दाल अच्छी तरह से पक जाती है.
  • अब मूंग दाल को हल्की आंच पर हल्का सुनहरा होने तक भून लें ताकि उसमें खुशबू आ जाए. अगर आप चाहें तो चावल को धोकर दाल के साथ पका सकते हैं.
  • चावल और भुनी दाल को अच्छे से धोकर कुकर में पानी के साथ 4 सीटी आने तक पकाएं. फिर कुकर खोलकर देखें और चेक करें कि मिश्रण नरम और खिचड़ी जैसा हुआ है या नहीं. अगर हो गया है तो गुड़ की चाशनी तैयार करें.
  • इसके लिए एक पैन में थोड़ा पानी डालकर गुड़ पिघलाएं और छान लें, ताकि गंदगी निकल जाए. पके हुए चावल-दाल में गुड़ की चाशनी डालें और धीमी आंच पर 10 मिनट तक पकाएं.
  • अब एक कड़ाही में घी गर्म करने के लिए रखें. फिर काजू और किशमिश तलकर पोंगल में डालें. ऊपर से इलायची पाउडर मिलाएं और सर्व करें. 

अपनाएं ये कुकिंग टिप्स

  • पोंगल को बनाने के लिए हमेशा देसी घी का इस्तेमाल करें.
  • मूंग दाल को हमेशा भिगोकर इस्तेमाल करें, ताकि यह जल्दी पक जाए.
  • काली मिर्च का इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे स्वाद बहुत ही अच्छा आता है.
  • पोंगल को ज्यादा गाढ़ा ना रखें. बेहतर होगा कि आप गर्म पानी मिलाकर पतला इस्तेमाल करें. 

इसे भी पढ़ें- मल बाहर नहीं निकल रहा है तो क्या करें? आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया रात के समय गुड़ में मिलाकर खा लें ये चीज, पेट साफ हो जाएगा

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ