आलू के छिलके फेंकने के बजाय बना सकते हैं ये स्नैक्स, जानें बनाने की रेसिपी

Potato peel recipe: अक्सर हम आलू के छिलकों को फेंक देते हैं लेकिन क्या आपको पता है आप आलू के छिलकों से एक टेस्टी स्नैक्स बना सकते हैं। आइए जानते हैं आलू के छिलकों के स्नैक्स बनाने की रेसिपी।

potato peel crisp recipe

potato peel crisp recipe

Potato peel recipe: हम अक्सर सब्जियों के छिलकों को फेंक देते हैं। लेकिन क्या आपको पता है ये छिलके आपके कितने काम आ सकते हैं? अब आलू के ही छिलके को ले लीजिए। आलू के छिलके स्किन, बालों और सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा आप आलू के छिलकों से शाम की चाय के साथ खाने के लिए स्नैक्स भी बना सकते हैं। हो गए न हैरान? आइए जानते हैं कि आप आलू के छिलकों से स्नैक्स कैसे बना सकते हैं। ये स्नैक्स इतने टेस्टी होते हैं कि एक बार खाने के बाद आप वापस कभी आलू के छिलकों को नहीं फेंकेंगे।

सामग्री

  1. दो कप आलू के छिलके
  2. एक छोटी चम्मच काली मिर्च
  3. एक चम्मच कॉर्न फ्लोर
  4. नमक (स्वादानुसार)
  5. एक छोटी चम्मच लाल मिर्च
  6. तेल (जरूरत के मुताबिक)
  7. एक छोटी चम्मच ओरेगेनो

आलू के क्रिस्प बनाने की विधि

  1. आलू के क्रिस्प या स्नैक्स बनाने के लिए सबसे पहले आप आलू को धो लें और इसके छिलकों को छील लें।
  2. इसके बाद आलू के छिलकों को अच्छे से सूखा लें।
  3. अब सूखे हुए आलू के छिलकों में एक चम्मच कॉर्न फ्लोर डाल लें और उसे अच्छे से मिला लें।
  4. इसके बाद एक कढ़ाई में तेल गर्म होने के लिए रख दें।
  5. जब तेल गर्म हो जाए तो आलू के छिलकों को उसमें डाल दें और उसे शैलो फ्राई कर लें।
  6. शैलो फ्राई करने के बाद आलू के क्रिस्प को एक प्लेट में बाहर निकाल लें।
  7. अब क्रिस्प में नमक, लाल मिर्च, ओरेगेनो और काली मिर्च डाल लें और इन सभी को अच्छे से मिला लें।
  8. आपके आलू के क्रिस्प या स्नैक्स बनकर तैयार हैं। आप इन्हें सॉस, चटनी या चाय के साथ सर्व कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Weight Loss Tips: तेजी से कैसे वजन घटाएं? नाश्ते में बनाएं ये Easy Recipe

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ