Poha And Blood Sugar Spike: भारत में नाश्ते के बहुत से ऑप्शंस हैं जैसे इडली, उत्तपम, चीला, दलिया या साबुदाना की खिचड़ी. इन्हीं में आता है पोहा. पोहा स्वाद में तो अच्छा होता ही है, साथ ही इसे सेहत के लिए अच्छा समझते हुए लोग बेझिझक खाते हैं. लेकिन, ANI के साथ पोडकस्ट के दौरान शेफ संजीव कपूर (Chef Sanjeev Kapoor) ने इस बात का जिक्र किया है कि पोहा सेहत के लिए अच्छा नहीं है. आइए जानते हैं पोहे को लेकर संजीव कपूर का क्या कहना है और शेफ की बात कितनी सही है और कितनी नहीं.
यह भी पढ़ें – नारियल पानी सीधा नारियल से पिएं या फिर गिलास में डालकर? जानिए सेहत के लिए क्या है बेहतर
शेफ संजीव कपूर ने बताया अनहेल्दी है पोहा
बातचीत के दौरान पोडकास्ट पर शेफ संजीव कपूर ने कहा कि पोहा एक हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन नहीं है. उन्होंने कहा, “यह कंफर्ट फूड है लेकिन हेल्दी नहीं है. अगर चावल बुरा है तो पोहा उससे भी बुरा है. अगर आप अपना ब्लड शुगर बढ़ता हुआ देखना चाहते हैं तो नाश्ते में पोहा खा सकते हैं.
क्या सचमुच सेहत के लिए इतना बुरा है पोहा?
पोहा फ्लैटेन्ड राइस से बना होता है और इसमें रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट होते हैं और इसे बहुत ज्यादा मात्रा में खाया जाए तो इससे ब्लड शुगर स्पाइक (Blood Sugar Spike) हो सकता है यानी ब्लड शुगर लेवल्स बढ़ सकते हैं. लेकिन, किसी भी चीज से ज्यादा उस चीज को कितनी मात्रा में खाया जा रहा है यह ब्लड शुगर को ज्यादा प्रभावित करता है. ऐसे में पोहा को किस तरह से पकाया जा रहा है और कितनी मात्रा में खाया जा रहा है इसका ध्यान रखना भी जरूरी है.
पोहे में फाइबर और प्रोटीन की मात्रा कम होती है. ये दोनों ही न्यूट्रिएंट्स ग्लूकोज के एब्जॉर्प्शन को धीमा करते हैं. ऐसे में पोहा खाने पर यह जल्दी पच जाता है और ब्लड शुगर लेवल्स को तेजी से बढ़ा देता है. अन्य रिफाइंड ग्रेन बेस्ड फूड्स के साथ भी यही होता है.
कैसे बनाएं पोहा
ब्लड शुगर स्पाइक ना हो इसके लिए पोहा सही तरह से पकाना जरूरी होता है. पोहा में मूंगफली और स्प्राउट्स डाले जा सकते हैं. इसके अलावा, गाजर, मटर, शिमला मिर्च और हेल्दी फैट्स और प्रोटीन को पोहे में शामिल करें. आप इसे दही के साथ खा सकते हैं. इसके अलावा, ब्लड शुगर स्पाइक से बचने के लिए पोहा सीमित मात्रा में ही खाएं. पोर्शन कंट्रोल करना सबसे ज्यादा जरूरी है.
यह भी पढ़ें – अगर लू लग जाए तो क्या खाना चाहिए? Heat Stroke से तुरंत राहत देते हैं ये 5 फू्ड्स
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
रसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 hr agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
4 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
5 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
5 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
7 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
8 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
9 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
11 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines