नारियल पानी सीधा नारियल से पिएं या फिर गिलास में डालकर? जानिए सेहत के लिए क्या है बेहतर

Drinking Coconut Water Straight From Coconut: सेहत को नारियल पानी से एक नहीं बल्कि कई फायदे मिलते हैं. लेकिन, नारियल पानी पीने का तरीका सही ना हो तो सेहत को फायदे से ज्यादा नुकसान हो सकता है.

coconut water drinking from coconut
1 / 7
coconut water drinking from coconut

How To Drink Coconut Water: गर्मियों में नारियल पानी पीने से बेहतर कुछ नहीं लगता है. नारियल पानी नेचुरल हाइड्रेटिंग ड्रिंक है जो इलेक्ट्रोलाइट्स, विटामिन और खनिजों से भरपूर होती है. इसे पीने पर शरीर को ताजगी और ठंडक का एहसास होता है और लू से बचाने में भी नारियल पानी का असर दिखता है. लेकिन, नारियल पानी को बहुत से लोग सीधा नारियल से पीने लगते हैं जोकि सेहत के लिए फायदे से ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है. नारियल पानी को बिना देखे और नारियल अंदर से कैसा यह जाने बिना नारियल पानी (Nariyal Pani) पिया जाए तो इसके अंदर पनप रही फंगस, बैक्टीरिया और टॉक्सिंस आपको बीमार कर सकते हैं.

विज्ञापन

नारियल में पनप सकता है मोल्ड

नारियल में पनप सकता है मोल्ड 2 / 7

नारियल को तोड़ लेने के बाद उसे ह्यूमिड और गर्म जगहों में रखा जाता है जिससे उसके अंदर माइक्रोबियल कंटेमिनेशन हो सकती है. बैक्टीरिया और फंगस नारियल के अंदर इसके क्रैक्स से होते हुए पानी में जा सकते हैं.

विज्ञापन

हो सकती है एलर्जी

हो सकती है एलर्जी 3 / 7

मोल्ड या बैक्टीरिया वाले इस नारियल पानी को पीने पर एलर्जी हो सकती है. खांसी, जुकाम, छींक आना, नाक बहना, स्किन पर रैशेज होना और आंखों में खुजली होना जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. कई बार सांस फूलने की समस्या होती है सो अलग.

माइकोटॉक्सिंस का बढ़ना

माइकोटॉक्सिंस का बढ़ना 4 / 7

अगर नारियल के अंदर माइकोटॉक्सिंस पनप जाएं तो इससे पॉइजनिंग हो सकती है. माइकोटॉक्सिंस पेट, लिवर और किडनी को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने लगती है, इम्यून सिस्टम बिगड़ जाता है, हार्मोनल इंबैलेंस हो सकता है.

विज्ञापन

न्योरोलॉजिकल दिक्कतें

न्योरोलॉजिकल दिक्कतें 5 / 7

फंगी न्यूरोलॉजिकल दिक्कतों का कारण बन सकती है जो सीधा नर्वस सिस्टम को टार्गेट करता है. इससे कंफ्यूजन, डिजीनेस और एब्नॉर्मल मसल कोंट्रेक्शन हो सकती हैं.

हैरान करने वाला मामला

हैरान करने वाला मामला 6 / 7

साल 2021 में एक स्वस्थ दानिश पुरुष की मृत्यु हो गई थी क्योंकि उसने फंगस से संक्रमित नारियल का नारियल पानी पी लिया था. ऐसे में नारियल में फंगस ना पनपी हो यह सुनिश्चित करने के बाद ही नारियल पानी पीना चाहिए.

विज्ञापन

नारियल पानी पीने का सही तरीका क्या है

नारियल पानी पीने का सही तरीका क्या है 7 / 7

नारियल पानी पीने से पहले उसके अंदर अच्छे से झांक लें. कोशिश करें कि आप नारियल पानी को गिलास में निकालें और पानी को चेक करने के बाद नारियल को चेक करें और उसके बाद ही पानी पिएं. यह देख लें कि नारियल पानी से किसी तरह की बदबू तो नहीं आ रही है.   यह भी पढ़ें – दिल तक ब्लड फ्लो बेहतर हो इसके लिए इन 7 फूड्स को बना लीजिए डाइट का हिस्सा अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन