Guacamole Toast Recipe: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से देसी एवोकाडो का वीडियो शेयर करके बताया है कि भारत में उगने वाले एवोकाडो को घर पर स्वाद लेकर खाया जा सकता है. पीएम ने किसानों की इनोवेशन और कमाई के इस नए जरिए की वाहवाही की और लोगों से यह भी कहा कि वे इन देसी एवोकाडो को अपनी थाली का हिस्सा बना सकते हैं. ऐसे में चलिए आपको गुआकामोले टोस्ट बनाने की रेसिपी बताते हैं. एवोकाडो (Avocado) से गुआकामोले बनाया जाता है. इसे टोस्ट पर लगाकर खाने पर ऐसा स्वाद आता है जैसे किसी बडे रेस्टॉरेंट से लेकर कुछ खाया हो. इसकी खासियत है कि यह मिनटों में तैयार हो जाता है.
यह भी पढ़ें – जन्माष्टमी की मिठाई छोड़िए, इस बार घर पर बनाएं शाही केक! न ओवन चाहिए और ना मैदा
एवोकाडो से गुआकामोले बनाने की रेसिपी
गुआकामोले बनाने की सामग्री
एवोकाडो – 1 या 2
प्याज – 1
टमाटर – 1
हरी मिर्च – 1
धनिया – एक कटोरी कटा हुआ
नींबू का रस – 2 चम्मच
नमक – स्वादानुसार
गुआकामोले बनाने की रेसिपी
- गुआकामोले बनाने के लिए सबसे पहले एवोकाडो को बीच से काटें, उसका बीज निकालें और फिर एवोकाडो को कटोरी में निकाल लें.
- किसी कूटनी या मिक्सर से एवोकाडो को पीस लें.
- अब कटा हुआ प्याज, बारीक कटा टमाटर, कटा हुआ धनिया और कटी हुई हरी मिर्च को एवोकाडो के पेस्ट में मिला लें.
- अब इसमें नींबू का रस और नमक डालकर मिक्स कर लें. बस तैयार है गुआकामोले. इसे आप टोस्ट पर लगाने के अलावा सादा भी खा सकते हैं या चिप्स के साथ डिप की तरह इस्तेमाल करके खा सकते हैं.
कैसे बनाएं गुआकामोले टोस्ट
गुआकामोले टोस्ट (Guacamole Toast) बनाने के लिए धीमी आंच पर तवा चढ़ाएं और तवे पर ब्रेड को रख दें. आपको ब्रेड को दोनों तरफ से पकाना है. ध्यान रहे आंच धीमी ही रहने दें. धीमी आंच पर भूरा होने तक ब्रेड को भूना जाए तो यह एकदम कुरकुरी बनती है और गुआकामोले के साथ परफेक्ट लगती है. जब ब्रेड पक जाए तो इसे प्लेट में निकालें. अब इसके ऊपर गुआकामोले लगाएं और स्वाद लेकर गुआकामोले टोस्ट खाएं.
सेहत के लिए अच्छा है एवोकाडो
एवोकाडो में हेल्दी फैट्स और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है जो इसे सेहत के लिए बेहद अच्छा बनाती है. दिल की सेहत से लेकर पाचन को बेहतर करने और आंखों को प्रोटेक्ट करने में भी एवोकाडो के फायदे नजर आते हैं. एवोकाडो खाने पर वेट मैनेजमेंट में भी मदद मिल सकती है.
यह भी पढ़ें – बाजार की नमकीन भूल जाएंगे! जन्माष्टमी व्रत के लिए घर पर बनाएं कुरकुरा साबूदाना मिक्सचर
संबंधित खबरें
नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 hr agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
15 hrs agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
18 hrs agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
20 hrs agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
22 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
23 hrs agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
1 day agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
1 day agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines