Republic Day 2026: परेड देखने के बाद इन 3 देशभक्ति से जुड़े टूरिस्ट स्पॉट्स पर जाना बिल्कुल ना भूलें

Republic Day Places: गणतंत्र दिवस के दिन परेड देखने में बहुत ही मजा आता है, लेकिन अगर आप चाहें तो दिल्ली की कुछ खास देशभक्ति से जुड़ी जगहों पर जाकर इस दिन का मजा दोगुना कर सकते हैं. यहां पर आपको भारत के इतिहास और शहीदों के बलिदान को करीब से जानने का मौका मिलेगा.

Republic Day Historical Places

गणतंत्र दिवस पर इन जगहों की कर सकते हैं. Image Credit- News24

Republic Day Historical Places: 26 जनवरी के दिन साल 1950 में भारत ने अपना संविधान लागू किया था. इसलिए हर साल इस दिन को बहुत ही शान से सेलिब्रेट किया जाता है और शहीदों के बलिदान को करीब से याद किया जाता है. इस दिन राजपथ पर भव्य परेड निकाली जाती है, जिसमें देश की सैन्य ताकत, सांस्कृतिक विविधता और राष्ट्रीय एकता की झलक देखने को मिलती है. लोग इस भव्य परेड को देखने के लिए बहुत दूर से आते हैं और 26 जनवरी के दिन को एंजॉय करते हैं. ऐसे में अगर आप चाहें तो परेड देखने के बाद इन 3 देशभक्ति से जुड़े टूरिस्ट स्पॉट्स को देखने के लिए जा सकते हैं. यहां पर आपको भारत के इतिहास को जानने और शहीदों के बलिदान को करीब से जानने का मौका मिलेगा.

विज्ञापन
विज्ञापन

संविधान गैलरी

यह जगह आमतौर पर लोगों की टूरिस्ट लिस्ट में नहीं होती, क्योंकि बहुत लोग इस नाम से परिचित हैं. संविधान गैलरी दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के पास मौजूद है, जहां पर आपको भारतीय संविधान की झलक देखने को मिलेगी. साथ ही, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के बारे में भी जानने का मौका मिलेगा. आप यहां पर अपने बच्चों को जरूर लेकर जाएं.

वीर भूमि

यह जगह राजघाट के पास स्थित है, जहां पर बहुत ही कम भीड़ रहती है. इस जगह पर लोग बहुत ही कम आते हैं, लेकिन अगर आप चाहें तो परेड देखने के बाद यहां पर आ सकते हैं. वीर भूमि में आपको बहुत ही शांत माहौल मिलेगा, क्योंकि यहां पर आधुनिक भारत के नेताओं को श्रद्धांजलि दी जाती है. बता दें, इस जगह को राजीव गांधी स्मारक के नाम से भी जाना जाता है.

विज्ञापन

नेहरू मेमोरियल

यह सिर्फ म्यूजियम नहीं, बल्कि आजाद हिंदुस्तान की सोच को दिखाता है. बता दें इस जगह को तीन मूर्ति भवन के नाम से भी जाना जाता है, जहां पर आपको पंडित नेहरू के जीवन से जुड़ी यादें देखने को मिलेंगी. आप परेड देखने के बाद यहां पर जा सकते हैं, क्योंकि बच्चों को आजादी के बाद का भारत समझाने के लिए यह जगह बेस्ट रहेगी. बाकी सर्दियों में आप यहां पर हरियाली में बैठ सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ