Republic Day Children Mehndi Design: गणतंत्र दिवस पर बच्चों के हाथों पर बनाएं मेहंदी के ये खूबसूरत डिजाइंस

Mehndi Designs For Children: गणतंत्र दिवस का दिन बच्चों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होता है। ऐसे में बच्चों को सजने-संवरने का पूरा मौका मिलता है. स्कूल में घर पर होने वाले कार्यक्रमों के लिए बच्चे तिरंगे के रंगों वाले कपड़े पहनते हैं और मेहंदी लगाते हैं. 

MEHNDI (2)

बच्चों के लिए मेहंदी के डिजाइन

Children Mehndi Designs For Republic Day: गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी देशभक्ति का सबसे बड़ा पर्व है. इस दिन स्कूलों, कॉलोनियों और घरों में बच्चों के लिए खासतौर से कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. कार्यक्रम की खुशी में बच्चे तिरंगे की ड्रेस पहनते हैं, देशभक्ति के गाने गाते हैं और अलग-अलग एक्टिविटी में हिस्सा लेते हैं. ऐसे में उन्हें थीम के हिसाब से तैयार करना जरूरी हो जाता है. कपड़ों के साथ हाथों पर मेहंदी लगाना भी बेस्ट रहेगा. आप बच्चों के हाथों पर गणतंत्र दिवस थीम वाली मेहंदी लगा सकते हैं. ऐसे में उनका उत्साह और भी बढ़ जाता है. बच्चों के लिए मेहंदी ना सिर्फ एक डिजाइन है, बल्कि यह उन्हें अपनी संस्कृति और देश से जोड़ने का एक प्यारा तरीका भी है. 

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों के लिए मेहंदी के डिजाइन | Republic Day Mehndi Designs for Children 

  • तिरंगा मेहंदी डिजाइन बच्चों के लिए सबसे आसान और प्यारा ऑप्शन है. आप उनकी हथेली के बीच में एक छोटा सा तिरंगा आसानी से बना सकते हैं. उंगलियों पर हल्की बेल या डॉट्स का डिजाइन बेस्ट रहेगा. यह डिजाइन बच्चों को बहुत पसंद आएगा और जल्दी भी बन जाएगा. 
    अशोक चक्र हमारे राष्ट्रीय ध्वज का अहम हिस्सा है. आप इसके बारे में बताते हुए हथेली के बीच गोल अशोक चक्र बना दें. चारों ओर छोटे-छोटे डॉट्स या लाइनें बनाएं. यह डिजाइन सिंपल होने के साथ-साथ देशभक्ति का प्रतीक भी है. डिजाइन को और खूबसूरत बनाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है.
  • बच्चों के लिए फ्री हैंड फ्लैग डिजाइन बेस्ट है. इस डिजाइन को बनाना बहुत ही आसान है, जिसके लिए आपको हथेली या हाथ के ऊपर छोटा झंडा बनाना होगा. बिना ज्यादा मेहनत के जल्दी तैयार करने के लिए आप सिंपल तिरंगे के साथ फूलों को भी बनाएं. 

बच्चों के लिए मेहंदी लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान 

  • बच्चों के हाथों पर लगाने के लिए घर पर ही मेहंदी बनाएं, क्योंकि केमिकल वाली मेहंदी से बच्चों को नुकसान हो सकता है. 
  • बहुत गाढ़ी और भारी मेहंदी ना लगाएं, क्योंकि ऐसी मेहंदी लगाने से रंग अच्छा नहीं आता. 
  • डिजाइन छोटा और सिंपल रखें, ज्यादा बड़े से बच्चे चीड़ जाएंगे और मेहंदी हटाने के लिए कह सकते हैं. 
  • मेहंदी सूखने तक बच्चे को आराम से बैठाएं, वरना वो अपने कपड़े खराब कर सकते हैं. 
  • अगर बच्चे की स्किन सेंसिटिव है, तो पहले पैच टेस्ट कर लें. 

इसे भी पढ़ें- घर पर Air Purifier के फिल्टर कैसे करें साफ? इन टिप्स को फॉलो करें, बच जाएंगे हजारों रुपये

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ