अक्टूबर का महीना घूमने के लिए काफी अच्छा माना जाता है. बारिश का मौसम लगभग खत्म हो चुका होता है और सर्दियां भी पूरी तरह शुरू नहीं हुई होतीं. ऐसे में अगर आप कुछ दिनों के लिए घूमने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन बजट ज्यादा नहीं है तो दिल्ली से आसपास के कई डेस्टिनेशन कम खर्च में एक्सप्लोर किए जा सकते हैं. अगर ट्रिप में महंगे होटल और फ्लाइट की जगह ट्रेन, बस, हॉस्टल या बजट स्टे का ऑप्शन चुना जाए और पहले से बुकिंग की जाए तो एक इंसान 5 हजार में आराम से छोटा ट्रिप प्लान कर सकता है. आप अपने हिसाब से चीजें बुक कर सकते हैं और अपना बजट तय किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- Mussoorie Trip Best Places To Visit: 2 दिन की मसूरी ट्रिप में घूम आएं ये 5 खूबसूरत जगहें, पहाड़ों की ट्रिप बन जाएगी यादगार
ऋषिकेश
अक्टूबर में ऋषिकेश घूमने के लिए एक अच्छा ऑप्शन सकता है. यहां गंगा किनारे घूमने के अलावा घाट, मंदिर, कैफे और आसपास के नेचर स्पॉट देखे जा सकते हैं. दिल्ली से बस या ट्रेन के जरिए ऋषिकेश पहुंचना आसान है. बजट हॉस्टल या शेयरिंग रूम में ठहरकर और लोकल ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करके खर्च को कम रखा जा सकता है. अगर आपको पैसे बचाने हैं तो आश्रम में रहने का प्लान किया जा सकता है.
मथुरा-वृंदावन
अगर आप कम समय और कम बजट में धार्मिक और सांस्कृतिक ट्रिप करना चाहते हैं तो मथुरा-वृंदावन जा सकते हैं. दोनों जगहों के बीच की दूरी कम है, इसलिए एक ही ट्रिप में कई जगहें देखी जा सकती हैं. दिल्ली से ट्रेन के जरिए मथुरा पहुंचना आसान है. वहां से ऑटो या लोकल ट्रांसपोर्ट की मदद से वृंदावन जाया जा सकता है. इसके अलावा, अगर आप दिन में घूमने या होटल के खर्च को एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो धर्मशाला सेलेक्ट कर सकते हैं.
जयपुर
गुलाबी शहर जयपुर उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है जो कम बजट में इतिहास, किले और राजस्थानी संस्कृति देखना चाहते हैं. आमेर किला, हवा महल, सिटी पैलेस और पुराने शहर की गलियां ट्रिप का हिस्सा बन सकती हैं. दिल्ली से बस या ट्रेन के जरिए जयपुर पहुंचा जा सकता है. अगर आप बजट हॉस्टल में ठहरते हैं और लोकल बस या ई-रिक्शा जैसे ऑप्शन का इस्तेमाल करते हैं तो खर्च को कंट्रोल किया जा सकता है. आपका पूरा ट्रिप लगभग 4 से 5 हजार में आराम से प्लान किया जा सकता है.
आगरा
आप एक से दो दिन का प्लान आराम से बना सकते हैं. इस वक्त मौसम भी बहुत अच्छा है और घूमने में भी आपको मजा आएगा. यहां से आप बस या ट्रेन लेकर सस्ते में आगरा पहुंच सकते हैं. बाकी आपको वहां पर घूमने के लिए कन्वेंशन किराये पर आसानी से मिल जाएगा. बाकी रूम 500 से 800 रुपये एक दिन के किराये पर मिल जाएंगे और खाना अपने बजट के हिसाब से खाया जा सकता है. आगरा की ट्रिप आप आराम से 5 हजार में खत्म कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- लकड़ी की पुरानी अलमारी या मेज साफ करने के ये हैक्स हैं बेस्ट, यहां जानिए घर पर फर्नीचर क्लीनर कैसे बनाएं
संबंधित खबरें
दशहरा पर घर पर बनाएं हलवाई जैसी मिल्क रोल बर्फी, बेहद आसान है रेसिपी
10 hrs agoदुर्गा पूजा पर लगाएं ये यूनिक मेहंदी डिजाइन, हाथ दिखेंगे बेहद खूबसूरत
19 hrs agoनवरात्रि में अब मन नहीं करना पड़ेगा कंट्रोल, समा चावल से तैयार करें डोसा
21 hrs agoनवरात्रि व्रत में खाएं मखाना-ड्राई फ्रूट के लड्डू, स्वाद के साथ ताकत भी
1 day agoSuji Halwa Recipe: कंजकों के लिए ऐसे बनाएं सूजी का हलवा, बनेगा मुलायम
1 day agoनवरात्रि के सातवें दिन सभी को दीजिए महासप्तमी की बधाई, भेजिए ये शुभकामनाएं
1 day ago6 महीने बाद चला रहे गीजर? यूज करने से पहले इन बातों का जरूर रखें ख्याल
2 days agoरजाई, कंबल और गर्म कपड़ों की बदबू कैसे करें दूर? ये टिप्स आएंगे काम
2 days agoनवरात्रि के छठे दिन क्या प्रसाद बनाएं? भोग के लिए ट्राई करें ये आसान रेसिपी
2 days agoनवरात्रि के छठे दिन होती है मां कात्यायनी की पूजा, ऐसे भेजें शुभकामनाएं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines