हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Pitru Paksha 2022: पितरों के लिए भोग में बनाएं पौष्टिकता से भरपूर ड्राई फ्रूट्स की खीर, जानें झटपट रेसिपी

विज्ञापन
Dry Fruits Kheer

Pitru Paksha 2022: इस माह 10 अगस्त 2022 से पितृपक्ष की शुरूआत हो चुकी है। हिंदू धर्म में पितृपक्ष का बहुत महत्व है इसमें लोग अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए पिंड दान करते हैं। ऐसे में अगर आप सही तरीके से पितरों का तर्पण और पिंड दान करते हैं तो आपको पितरों का आशीर्वाद मिलता है।

इसलिए आज हम आपके लिए ड्राई फ्रूट्स खीर बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। श्राद्ध में खीर बनाने की परंपरा बहुत पुराने समय से चली आ रही है इसलिए श्राद्ध में खीर की एक अलग ही महत्ता है।

अभी पढ़ें – दिन की होगी हेल्दी शुरूआत चना दाल के स्पंजी अप्पे के साथ, ये रही सिंपल रेसिपी

विज्ञापन

अगर आप रेगुलर खीर खाकर बोर हो चुके हैं, तो ड्राई फ्रूट्स की खीर एक बेहतरीन ऑप्शन है। ये स्वाद और पौष्टिकता से भरपूर होती है। इसके भोग से पितर प्रसन्न होकर आपको आशीर्वाद जरूर देंगे, तो चलिए जानते हैं ड्राई फ्रूट्स खीर (Dry Fruits Kheer Recipe) बनाने की रेसिपी-

ड्राई फ्रूट्स खीर बनाने की सामग्री-

  • काजू 1 कप
  • बादाम 1/2 कप
  • घी 1 बड़ा चम्मच
  • दूध 2 लीटर
  • दूध पाउडर 1 कप
  • किशमिश 2 बड़े चम्मच
  • पिस्ता 10-12
  • चिरौंजी 1 बड़ा चम्मच
  • केसर के धागे 4-5
  • चीनी 1/2 कप
  • इलायची पाउडर 1/4 छोटा चम्मच

अभी पढ़ें – नवरात्रि फलाहार में खाएं फाइबर से भरे साबूदाना कटलेट, रहेंगे पूरे दिन ऊर्जावान

विज्ञापन

ड्राई फ्रूट्स खीर बनाने की रेसिपी- (Dry Fruits Kheer Recipe)

  • इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कढ़ाई में 2 चम्मच काजू और 2 चम्मच बादाम डालें।
  • फिर आप इनको थोड़ा क्रंची होने तक ड्राई रोस्ट कर लें और थोड़ी देर ठंडा होने के लिए रख दें।
  • इसके बाद आप इनको मिक्सर जार में डालें और पीसकर पाउडर बना लें।
  • फिर आप एक कढ़ाई में 2 चम्मच घी डालकर पिघलाएं।
  • इसके बाद आप इसमें दूध पाउडर और 3/4 कप दूध डालकर धीमी आंच गर्म करें।
  • फिर आप इसको बीच-बीच में चलाते हुए दूध सूखने और किनारे से थोड़ा घी छोड़ने तक पकाकर मावा बना लें।
  • इसके बाद आप एक कढ़ाई में बचा हुआ दूध और केसर के धागे डालकर गर्म करें।
  • फिर जब इसमें एक उबाल आ जाए तो आप इसमें ड्राई फ्रूट्स पाउडर डाल दें।
  • इसके बाद आप इसको अच्छे से मिलाकर धीमी आंच पर करीब 7-8 मिनट तक पकाएं।
  • फिर आप इसमें तैयार किया हुआ मावा डालें और अच्छी तरह से मिला लें।
  • इसके बाद आप इसमें चीनी डालकर धीमी आंच पर दूध गाढ़ा होने तक पकाएं।
  • फिर आप एक कढ़ाई में घी डालकर गर्म कर लें।
  • इसके बाद आप इसमें काजू, बादाम, पिस्ता, खजूर और चिरौंजी डालें।
  • फिर आप इनको क्रंची होने तक अच्छी तरह से रोस्ट कर लें।
  • इसके बाद आप भुने हुए ड्राय फ्रूट्स को क्रीमी खीर में डालकर मिला दें।
  • फिर आप इसमें इलायची पाउडर डालें और अच्छी तरह से मिला दें।
  • इसके बाद आप इसको थोड़ी देर तक ढककर पकाएं और गैस को बंद कर दें।
  • अब आपकी पौष्टिकता से भरपूर ड्राई फ्रूट्स खीर बनकर तैयार हो चुकी है।
  • फिर आप आखिर में इसको नट्स से गार्निश करके ठंडा या गर्म सर्व करें।

अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola