घर की छत, दीवार की दरार या किसी पुराने गमले में अचानक पीपल का छोटा पौधा उगता हुआ दिखाई दे तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. पीपल के बीज पक्षियों की बीट या हवा के जरिए दीवार और छत की छोटी-सी दरार में पहुंच सकते हैं. नमी मिलने पर यहां पौधा उग जाता है और अगर वक्त रहते इसे नहीं हटाया जाए तो इसकी जड़ें दरारों को और चौड़ा कर सकती हैं और यह प्लास्टर या छत को नुकसान पहुंच सकता है. इसलिए अगर आपके छत या दरारों में पौधा आ रहा है या उसकी ग्रोथ हो रही है तो इसपर ध्यान दें. आप इस पौधे को हटाने के लिए इस लेख में बताए गए टिप्स को फॉलो करें और छत से हटा सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- अचानक मेहमान आ जाएं तो बनाएं ये दूध वाली सेव भाजी, मिनटों में बनकर हो जाएगी तैयार
छत पर क्यों उग आता है पीपल का पौधा?
पक्षी पीपल के फल खाते हैं और उनके बीज छत या दीवार की दरारों में पहुंच सकते हैं. बाकी मिट्टी जमा होने पर भी ऐसा हो जाता है. इसलिए बारिश या नमी मिलने पर बीजों की ग्रोथ अच्छी होने लगती है और पीपल का पौधा बढ़ने लगता है.
छोटा पौधा दिखते ही जड़ निकालना
अगर पीपल का पौधा अभी छोटा है और उसकी जड़ ज्यादा गहरी नहीं हैं तो हाथ से खींचकर निकालने के बजाय आसपास की मिट्टी या मलबे को थोड़ा हटाकर जड़ के साथ निकालने की कोशिश करें. पौधे का सिर्फ ऊपरी हिस्सा काट देने से वह दोबारा उग सकता है. इसलिए छत की जमीन को हल्का हटाएं और जड़ को साफ करके दोबारा मिट्टी फील कर दें.
जड़ और बीज का मलबा साफ करना
पौधा हटाने के बाद उस जगह पर बची मिट्टी, सूखे पत्ते और जड़ के टुकड़ों को अच्छी तरह साफ करें. दरार में मलबा बचा रहने पर वहां दोबारा बीज जमने की कोशिश रहती है. इसलिए आपको यहां से मलबा साफ करना चाहिए और फिर दरार को सील कर दें. पीपल दीवार या छत पर दरार है तो इसे सीमेंट से सील कर दें, ताकि पौधा दोबारा नहीं आ पाए.
दोबारा पीपल न उगे, इसके लिए क्या करें?
पीपल के बीज अक्सर छोटी दरारों और जमा हुए मलबे में फंसते हैं. इसलिए छत और दीवारों की समय-समय पर सफाई करें. इसके लिए दीवार और छत की दरारों में जमा मिट्टी हटाएं. साथ ही, बारिश के बाद छत पर जमा पत्तियों और कचरे को साफ करते रहें और पानी जमा होने वाली जगहों का टेस्ट करें. बाकी गमलों और दीवार के आसपास उगे छोटे पौधों को शुरुआत में ही हटा दें.
इसे भी पढ़ें- Gardening Tips: जेड प्लांट की पत्तियां पीली पड़ते ही करें ये 5 काम, पौधा रहेगा सालभर हरा-भरा
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
15 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
15 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
16 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
17 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
19 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
19 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
20 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
22 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines