Gardening Tips: दीवार या छत पर उग आया है पीपल का पौधा? ऐसे करें साफ, दोबारा नहीं आएगा

Pipal Ka Podha: पीपल का पौधा छोटा होने पर हटाना बहुत ही आसान होता है, लेकिन सिर्फ तना काट देने से समस्या पूरी तरह खत्म नहीं होगी. इसके लिए आपको पौधे को जड़ हटाने और जिस दरार में पीपल का पौधा उगा है उसे ठीक से सील करने जैसी चीजों पर ध्यान देना होगा. 

pipal ka podha kaise hataye

छत पर क्यों उग आता है पीपल का पौधा? Image Credit- Freepik

घर की छत, दीवार की दरार या किसी पुराने गमले में अचानक पीपल का छोटा पौधा उगता हुआ दिखाई दे तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. पीपल के बीज पक्षियों की बीट या हवा के जरिए दीवार और छत की छोटी-सी दरार में पहुंच सकते हैं. नमी मिलने पर यहां पौधा उग जाता है और अगर वक्त रहते इसे नहीं हटाया जाए तो इसकी जड़ें दरारों को और चौड़ा कर सकती हैं और यह प्लास्टर या छत को नुकसान पहुंच सकता है. इसलिए अगर आपके छत या दरारों में पौधा आ रहा है या उसकी ग्रोथ हो रही है तो इसपर ध्यान दें. आप इस पौधे को हटाने के लिए इस लेख में बताए गए टिप्स को फॉलो करें और छत से हटा सकते हैं. 

विज्ञापन
विज्ञापन

छत पर क्यों उग आता है पीपल का पौधा?

पक्षी पीपल के फल खाते हैं और उनके बीज छत या दीवार की दरारों में पहुंच सकते हैं. बाकी मिट्टी जमा होने पर भी ऐसा हो जाता है. इसलिए बारिश या नमी मिलने पर बीजों की ग्रोथ अच्छी होने लगती है और पीपल का पौधा बढ़ने लगता है. 

छोटा पौधा दिखते ही जड़ निकालना 

अगर पीपल का पौधा अभी छोटा है और उसकी जड़ ज्यादा गहरी नहीं हैं तो हाथ से खींचकर निकालने के बजाय आसपास की मिट्टी या मलबे को थोड़ा हटाकर जड़ के साथ निकालने की कोशिश करें. पौधे का सिर्फ ऊपरी हिस्सा काट देने से वह दोबारा उग सकता है. इसलिए छत की जमीन को हल्का हटाएं और जड़ को साफ करके दोबारा मिट्टी फील कर दें. 

विज्ञापन

जड़ और बीज का मलबा साफ करना 

पौधा हटाने के बाद उस जगह पर बची मिट्टी, सूखे पत्ते और जड़ के टुकड़ों को अच्छी तरह साफ करें. दरार में मलबा बचा रहने पर वहां दोबारा बीज जमने की कोशिश रहती है. इसलिए आपको यहां से मलबा साफ करना चाहिए और फिर दरार को सील कर दें. पीपल दीवार या छत पर दरार है तो इसे सीमेंट से सील कर दें, ताकि पौधा दोबारा नहीं आ पाए. 

दोबारा पीपल न उगे, इसके लिए क्या करें?

पीपल के बीज अक्सर छोटी दरारों और जमा हुए मलबे में फंसते हैं.  इसलिए छत और दीवारों की समय-समय पर सफाई करें. इसके लिए दीवार और छत की दरारों में जमा मिट्टी हटाएं. साथ ही, बारिश के बाद छत पर जमा पत्तियों और कचरे को साफ करते रहें और पानी जमा होने वाली जगहों का टेस्ट करें. बाकी गमलों और दीवार के आसपास उगे छोटे पौधों को शुरुआत में ही हटा दें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ