Pillow For Babies: बड़े अक्सर ही तकिया लगाकर ही सोना पसंद करते हैं. लेकिन, कई बार सिर के नीचे लगा तकिया ज्यादा ऊंचा हो या तकिए की शेप सही ना हो तो सिर पर दबाव पड़ता है और गर्दन में दर्द रहने लगता है. ऐसे में बच्चे को तकिया लेकर सुलाएं या नहीं यह एक बड़ा सवाल बन जाता है. इसी सवाल का जवाब देते हुए पीडियाट्रिशियन डॉ. रवि मलिक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो पोस्ट करके बताया है कि सुलाते समय छोटे बच्चे के सिर के नीचे तकिया लगाएं या नहीं. आप भी जानिए डॉक्टर का क्या कहना है.
यह भी पढ़ें – डेढ़ साल का बच्चा बस दूध पीता है तो हो सकती है आयरन की कमी, डॉक्टर ने कहा जरूर खिलाएं ये फूड्स
बच्चे के सिर के नीचे तकिया लगाएं या नहीं
डॉ. रवि मलिक का कहना है कि बच्चे के सिर पर तकिया लगाकर उसे नहीं सुलाना चाहिए. बच्चे को तकिए की कोई आवश्यकता नहीं होती है. बच्चे का सिर तकिये पर रखकर सुलाया जाए तो छोटे बच्चे की गर्दन और कमर की मसल्स पर दबाव पड़ता है क्योंकि उसका सिर तकिए के ऊपर होता है और बाकी शरीर नीचे. छोटे बच्चों में यह एक प्राकृतिक कर्व बनाता है. ऐसे में आगे चलकर रीढ़ से जुड़ी दिक्कतें भी हो सकती हैं.
बच्चे को सीधा सुलाएं या उल्टा
बच्चे को उल्टा सुलाना एक बड़ी गलती है. डॉक्टर का कहना है कि बच्चे को हमेशा पीठ के बल सुलाना चाहिए. पेट के बल बच्चे को सुलाने से डॉक्टर मना कर रहे हैं.
इन बातों का भी रखें खास ख्याल
- डॉक्टर की सलाह है कि बच्चे के आस-पास रजाई, चादर या कंबल वगैरह नहीं रखना चाहिए.
- बच्चा जहां सो रहा है वहां उसकी क्रिब में आस-पास सॉफ्ट टॉयज नहीं रखने चाहिए.
- बच्चे का बिस्तर सपाट हो इस बात का ध्यान रखें. बच्चे का बिस्तर टेढ़ा-मेढ़ा नहीं होना चाहिए.
- बच्चा जहां सो रहा है उस कमरे में अंधेरा रखें और ध्यान रखें कि बच्चे के आस-पास बहुत ज्यादा शोर ना हो.
- बच्चे को सोफे पर या सॉफ्ट मैट्रेस पर सुलाना एक बड़ी गलती है. बच्चे को हमेशा हार्ड मैट्रेस पर सुलाना चाहिए.
- बच्चे को सुलाने के लिए एक फिक्स्ड टाइम बना लें. इससे बच्चा रोजाना समय पर सो जाता है और रातभर परेशान नहीं होता है.
यह भी पढ़ें – छोटे बच्चों के साथ पहाड़ों की ट्रिप कर रहे हैं प्लान तो जरूर ध्यान रखें ये 7 बातें, नन्हे-मुन्नों की सेहत का ऐसे रखें ख्याल
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
2 hrs agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
11 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
11 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
12 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
12 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
14 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
14 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
1 day agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines