छोटे बच्चों के साथ पहाड़ों की ट्रिप कर रहे हैं प्लान तो जरूर ध्यान रखें ये 7 बातें, नन्हे-मुन्नों की सेहत का ऐसे रखें ख्याल
बच्चों के साथ ट्रिप का प्लान बना रहे हैं तो यहां जानिए किन बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. इस तरह आप बच्चे के लिए ट्रैवल को कंफर्टेबल और सुरक्षित बना सकेंगे.

Travelling With Children: छोटे बच्चों के साथ ट्रिप प्लान करते हुए कई जरूरी बातों का ध्यान रखना पड़ता है. खासतौर से पहाड़ों या उंचाई वाली जगह पर जाते हुए बड़ों की हालत भी खराब हो जाती है, ऐसे में बच्चों के साथ कई गुना ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत होती है. पहाड़ों की ठंड, शुष्क हवा, पथरीले रास्ते और अलग वातावरण बच्चे की सेहत पर बुरा असर डाल सकते हैं. ऐसे में अगर आप भी छोटे बच्चों के साथ पहाड़ों की ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो यहां जानिए किन बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है.
सिंपल रखें प्लान
2 / 8इस बात का ध्यान रहे कि पहाड़ों की सैर पर निकलें हैं तो आपकी आइटिनरी सिंपल और छोटी हो. एक ही दिन में कई जगह घूमना छोटे बच्चों के लिए थका देने वाला होता है. इस बात का ध्यान रखें कि ज्यादा ऊंचाई पर लंबे समय तक ट्रैवल करना बच्चों के लिए असहज हो सकता है और सांस लेने में दिक्कत हो सकती है.
चुनें सही कपड़े
3 / 8पहाड़ों पर जा रहे हैं तो बच्चे को मौसम के हिसाब से कपड़े पहनाएं. एक मोटा स्वेटर पहनाने के बजाय उसे लेयरिंग में कपड़े पहनाएं जिससे अगर उसे अनकंफर्टेबल लगे या गर्मी लगे तो एक लेयर उतारी जा सके, सारे कपड़े ना उतारने पड़ें. हैट और ग्लव्स पहनाएं और सही वॉकिंग शूज पहनाकर ही बच्चे को ले जाएं.
नवजात बच्चों के साथ ज्यादा सावधानी बरतें
4 / 8ज्यादा ऊंचाई पर ऑक्सीजन लेवल्स गिर सकते हैं. इसीलिए नवजात बच्चों के लिए 12000 से ज्यादा ऊंचाई की जगह ठीक नहीं है. बच्चे की सेहत को रास्ते भर मॉनीटर करते रहें. बच्चा बीमार पड़े तो डॉक्टर को जल्द से जल्द दिखाएं.
बच्चों को रखें हाइड्रेटेड
5 / 8बच्चों के खानपान पर खासतौर से ध्यान दें. बच्चों में हाइड्रेशन की कमी ना हो और वे लंबे समय तक भूखे ना रहें इस बात का ख्याल रखें.
बच्चों को दें पूरा आराम
6 / 8ट्रिप पर बच्चों के आराम का खास ध्यान रखें. हो सके तो बच्चे के लिए ट्रैवल कॉट या कैंपिंग क्रिब लेकर जाएं. साथ में स्लीपिंग बैग लेकर जाएं और कमरे का तापमान बहुत ज्यादा गर्म या ठंडा ना हो इसका ध्यान रखें.
धूप से बचाएं
7 / 8बच्चों की स्किन बढ़ों के मुकाबले ज्यादा सेंसिटिव होती है. इसीलिए धूप से बचाने के लिए बच्चों को सनस्क्रीन लगाएं, हैट्स पहनाएं और हाइड्रेटेड रखें.
बच्चे पर रखें नजर
8 / 8अगर आप हाइकिंग करने गए हैं या फिर बच्चों के साथ पहाड़ी रास्तों पर चल रहे हैं तो बच्चे पर नजर रखें. बच्चा कहीं गिर ना जाए या फिर फिसल ना जाए यह देखते रहें. यह भी पढ़ें - मां की इस गलती से खराब हो सकते हैं बच्चे के दूध के दांत, डेंटिस्ट ने कहा आज ही छोड़ दें यह आदत


















