डेढ़ साल का बच्चा बस दूध पीता है तो हो सकती है आयरन की कमी, डॉक्टर ने कहा जरूर खिलाएं ये फूड्स

Iron Rich Foods: अगर बच्चा हर वक्त सिर्फ दूध पीता है तो आयरन की कमी का शिकार हो सकता है. ऐसे में यहां जानिए क्या खिलाने पर बच्चे को भरपूर आयरन मिल सकता है.

iron se bharboor foods
1 / 7
iron se bharboor foods

Low Iron Foods For Children: अनीमिया को आम भाषा में खून की कमी (Khoon Ki Kami) कहा जाता है. बच्चों में आजकल यह दिक्कत खूब देखने को मिल रही है जिसकी सबसे बड़ी वजह है कि डेढ़ से लेकर 3 साल तक के बच्चे खाना खाने के बजाय सिर्फ दूध पीते हैं. डॉ. सोरोजित गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर करके बताया है कि बच्चा सिर्फ दूध पीता है या जो-कुछ खाता है उसमें आयरन ना होने के चलते शरीर में आयरन की कमी होने लगती है. वहीं, अगर बच्चा दूध से ही पेट भर ले तो खाने के लिए पेट में जगह नहीं बचती है. ऐसे में बच्चे को आयरन से भरपूर चीजें खिलाना बेहद जरूरी है. यहां जानिए डॉक्टर बच्चे को आयरन से भरपूर कौन से फूड्स खिलाने की सलाह दे रहे हैं.

विज्ञापन

आयरन की कमी का प्रभाव

आयरन की कमी का प्रभाव 2 / 7

डॉक्टर बताते हैं कि आयरन की कमी बच्चे में खून की कमी का ही कारण नहीं बनती बल्कि इससे बच्चों की ग्रोथ भी प्रभावित होती है, इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है और ब्रेन डेवलपमेंट पर असर डाल सकती है.

विज्ञापन

बच्चों को खिलाएं ये नॉनवेजीटेरियन फूड्स

बच्चों को खिलाएं ये नॉनवेजीटेरियन फूड्स 3 / 7

आयरन की कमी पूरी करने के लिए बच्चे को चिकन लिवर, चिकन ब्रेस्ट, मछली और अंडे खिलाएं. ये शरीर में अच्छे से एब्जॉर्ब होते हैं.

प्लांट बेस्ड आयरन

प्लांट बेस्ड आयरन 4 / 7

चुकंदर, दालें, राजमा, काली बींस, टोफू, कद्दू के बीज, पालक, ब्रोकली और ओट्स प्लांट बेस्ड प्रोटीन के अच्छे स्त्रोत हैं.

विज्ञापन

विटामिन सी से भरपूर फूड्स भी खिलाएं

विटामिन सी से भरपूर फूड्स भी खिलाएं 5 / 7

शरीर आयरन को बेहतर तरह से एब्जॉर्ब करे इसके लिए बच्चे को विटामिन सी से भरपूर फूड्स खिलाएं. संतरे, लाल और पीली शिमला मिर्च, स्ट्रॉबेरीज, कीवी, ब्रोकली और खरबूजा बच्चे को खिलाया जा सकता है.

ऐसे करें मील प्लानिंग

ऐसे करें मील प्लानिंग 6 / 7

बच्चे को नाश्ते में ओटमील और बेरीज साथ में दे सकते हैं, लंच में चिकन स्टर फ्राई ब्राउन राइस के साथ दिया जा सकता है और डिनर में दाल और अंडा खाने के लिए दे सकते हैं.

विज्ञापन

ये हेल्दी हैबिट्स अपनाएं

ये हेल्दी हैबिट्स अपनाएं 7 / 7

बच्चे को आयरन और विटामिन सी एकसाथ दें. अनाज को भिगोकर ही पकाएं. कास्ट आयरन पैन का इस्तेमाल करें, मील्स में कैल्शियम के स्त्रोत कम रखें और अगर अनीमिया के लक्षण दिखें तो डॉक्टर से संपर्क करें. यह भी पढ़ें - 15 दिनों तक जौ खाने पर क्या होता है? डाइटीशियन ने बताया शरीर पर कैसा बदलाव दिखता है अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन