Makar Sankranti Flower Decoration: मकर संक्रांति के मौके पर घर को डेकोरेट करना काफी आम बात है. ऐसे में अगर आप भी अपने घर को सुंदर और फेस्टिव लुक देने का प्लान कर रहे हैं तो गेंदे के फूलों और रंग-बिरंगे दुपट्टों का इस्तेमाल कर सकते हैं. इन चीजों से ना सिर्फ घर को एक यूनिक और ट्रेडिशनल लुक मिलेगा, बल्कि पूरे घर में त्योहार की रौनक और पॉजिटिव वाइब्स भी बढ़ जाएंगी. बता दें, यह पर्व नई शुरुआत, खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है. इस दिन लोगों के घरों में पूजा-पाठ होती है और घर में ढेर सारे मेहमान भी आते हैं. ऐसे में डेकोरेशन के लिए फूलों का इस्तेमाल करना अच्छा रहेगा. आइए इस लेख में जानते हैं मकर संक्रांति के मौके पर घर को कैसे सजाया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- जनवरी में पैदा हुए बच्चे का नाम नहीं आ रहा समझ? जानिए मॉडर्न और यूनिक नाम चुनते समय किन बातों का रखें खास ध्यान
मकर संक्रांति पर घर सजाने के टिप्स | Makar Sankranti Par Ghar Ko Kaise Sajaye
- मेन गेट को सजाने के लिए आप गेंदे के फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं. फूलों में पीला या नारंगी रंग का चुनाव करें और दोनों को मिलाकर गेट को सजाएं. इसके साथ रंग-बिरंगा दुपट्टा भी लटका दें. ऐसा करने से घर को बिल्कुल फेस्टिव वाइब मिलेगी.
- फ्लोर की डेकोरेशन के लिए आप गुलाब की पंखुड़ियों का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप फूलों से रंगोली बना सकते हैं. इसमें आम के पत्तों का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. सफेद रंग के लिए चावल का इस्तेमाल करें. बाकी कमरे के गेट पर दुपट्टा और फूलों की माला लटकाएं.
- पूजा के स्थान को गेंदे के फूल से सजाएं और पीले दुपट्टे से मंदिर को कवर करें. साथ ही, रंग-बिरंगे दीये और अगरबत्ती जलाकर माहौल सेट करें. मंदिर को सजाने के लिए गुलाब को भी इस्तेमाल किया जा सकता है. बाकी भगवान जी की मूर्ति को भी सजाकर पूजा की शुरुआत की जा सकती है.
- बालकनी या खिड़कियों में रंग-बिरंगी लाइट्स लगाकर सजावट को सुंदर रूप दें और रात में जलाकर त्योहार की रौनक बढ़ाएं. रेलिंग पर फूलों की माला और छोटे-छोटे दीये को भी लगाने का प्लान करें.
इसे भी पढ़ें- Festival Special: मेहमानों के लिए मिनटों में बनाएं कद्दू का श्रीखंड, स्वाद ऐसा रबड़ी भी पड़ जाएगी फीकी
संबंधित खबरें
कहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
8 hrs agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
13 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
17 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
19 hrs agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines