जनवरी में पैदा हुए बच्चे का नाम नहीं आ रहा समझ? जानिए मॉडर्न और यूनिक नाम चुनते समय किन बातों का रखें खास ध्यान

New Born Baby Namkaran: इस महीने में जन्मे बच्चे आमतौर पर मेहनती, जिम्मेदार और अच्छी सोच वाले होते हैं. ऐसे में बच्चे का नाम उनके किरदार के हिसाब से होना चाहिए. यहां हम आपको कुछ ऐसे हैक्स बता रहे हैं जो आपके लिए मददगार साबित कर सकते हैं. 

New Born Baby Namkaran

मॉडर्न और यूनिक नाम चुनने के आसान तरीके. Image Credit- News24

January Born Baby Names: पेरेंट्स को बच्चे होने की खुशी के साथ-साथ नाम रखने की टेंशन भी होती है. उनके समझ ही नहीं आता ऐसा क्या नाम रखा जाए तो नया होने के साथ-साथ खूबसूरत भी हो, यूनिक हो या उनके परिवार से भी मिलता जुलता हो. बच्चे का सही नाम का चुनाव करना एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है. खासकर जब बच्चा जनवरी के महीने में पैदा हुआ हो, क्योंकि ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जनवरी में जन्मे बच्चे आमतौर पर मकर या कुंभ राशि के होते हैं. इसलिए माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे का नाम मॉर्डन हो, सुनने में अच्छा लगे और अर्थ भी गहरा हो. अगर आप भी इसी दुविधा में हैं तो यहां बताए गए टिप्स आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं. 

विज्ञापन
विज्ञापन

मॉडर्न और यूनिक नाम चुनने के आसान तरीके | January Born Baby Namkaran

नाम का अर्थ जानें- किसी भी नाम को सेलेक्ट करने से पहले जरूरी है कि इसका अर्थ समझा जाए. कहा जाता है कि इसका असर बच्चे के व्यक्तित्व पर भी पड़ता है. इसलिए ऐसा नाम चुनें जिसका अर्थ अच्छा और सुशील हो. 

छोटा और बोलने में आसान नाम रखें- हमेशा ऐसा नाम चुनें जिसका अर्थ अच्छा हो और बोलने में आसान हो. ऐसे नाम ना सिर्फ मॉर्डन लगते हैं, बल्कि बच्चे को स्कूल और आगे की जिंदगी में भी आसानी होती है. 

विज्ञापन

राशि से जुड़ा नाम चुनें- जनवरी में जन्मे बच्चे शांत होते हैं और उनका स्वभाव भी बहुत ही सुंदर होता है. इसलिए उनका नाम उनकी राशि के हिसाब से रखना अच्छा रहेगा. आप चाहें तो मकर या कुंभ राशि से जुड़े अक्षरों से भी नाम चुन सकते हैं. 

कॉमन नाम से बचें- बच्चे का नाम सिंपल होना चाहिए, लेकिन इतना भी नहीं कि सभी उस नाम से वाकिफ हों या बहुत ही कॉमन नाम हो. अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे का नाम सबसे अलग लगे तो बहुत ज्यादा चलन में आए नामों से बचें. 

विज्ञापन

ट्रेडिशन के मुताबिक हो- बच्चे का नाम चुनते वक्त उनका धार्मिक और सांस्कृतिक जुड़ाव भी देखें. ऐसा नाम चुनें जो मॉडर्न लगने के साथ-साथ संस्कृति से भी जुड़ा हुआ हो. 

इन बातों पर ध्यान दें

  • नाम का उच्चारण बहुत ही आसान हो, ताकि सभी लोग ठीक तरह से नाम बोल पाएं.
  • नाम का अर्थ नकारात्मक ना हो, अच्छे अर्थ वाला नाम का चुनाव करें.
  • ऐसा नाम चुनें जो सरनेम के साथ अच्छा लगे और लिखने में भी आसान हो.
  • आपसी सहमति से या परिवार के बड़े-बुजुर्ग की सहमति से नाम रखें.

इसे भी पढ़ें- क्या है चेहरे की झुर्रियां और काले धब्बों को दूर करने का परमानेंट इलाज? बाबा रामदेव ने बताया 100 साल तक दमकती त्वचा का राज

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ